देश में इंटरनेट चलाने के लिए नए नए डेटा प्लान आ रहे हैं। भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में सस्ते प्लान की बाढ़ सी आई हुई है। कंपनियां एक दूसर...
देश में इंटरनेट चलाने के लिए नए नए डेटा प्लान आ रहे हैं। भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में सस्ते प्लान की बाढ़ सी आई हुई है। कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए सस्ते प्लान लॉन्च कर रही हैं। जियो के आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों ने सस्ते प्लान देने की शुरूआत की थी, जो अभी तक चल रही है। पहले मोबाइल पर वीडियो देखना महंगा पड़ता था लेकिन पहले की तुलना में अब यह कई गुना सस्ता हो गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हॉटस्टार से वीडियो कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और सिर्फ एक बार डेटा खर्च करके कितनी ही बार उस वीडियो को देख सकते हैं। यह तरीका सिर्फ मोबाइल के लिए है। इसके लिए सबसे पहले देख लें कि आप अपने मोबाइल डेटा से डाउलोड करना चाहते हैं या फिर वाई फाई से।
वीडियो डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल में हॉटस्टार ऐप खोलें, अब इसमें मौजूद उस वीडियो पर जाएं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। जब आप वीडियो पर आ जाएंगे। तो वहां एक तीर का निशान दिखाई देगा, जो नीचे की तरफ होगा और उसके नीचे लिखा होगा डाउनलोड (Download)। अगर वीडियो पर जाने के बाद डाउनलोड का ऑप्शन नहीं आ रहा है तो फिर उस वीडियो को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। जैसे ही डाउनलोड पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद डिस्प्ले पर एक पॉप अप की तरह मैसेज आएगा। जिसमें वह पूछेगा कि आप इस वीडियो को किस तरह की क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते हैं। इसमें तीन ऑप्शन दिए गए हैं। लो (180p), मीडियम (360p) और हाई (720p)। एक बार में इनमें से किसी भी एक को ही सिलेक्ट किया जा सकता है। इसपर क्लिक करते ही वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
वीडियो को डाउनलोड करने के बाद उसे हॉटस्टार ऐप में ही देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए ऐप के होम पेज पर आना होगा। ऐप के होम पेज पर थोड़ा सा नीचे जाएंगे तो वहां माय डाउनलोड्स का ऑप्शन आ रहा होगा। इसे सिलेक्ट करते ही हॉटस्टार ऐप से फोन में डाउनलोड किए गए सभी वीडियो सामने आ जाएंगे। इसके बाद यहां मौजूद किसी भी वीडियो पर क्लिक करके बिना इंटरनेट खर्च किए देखा जा सकता है।