नई दिल्ली। भारत के भगोड़े विजय माल्या के दिन पूरे होने वाले हैं। जल्द ही उसे भारत को सौंपा जा सकता है। जी हां इस मुद्दे को लेकर खुद पीएम...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े विजय माल्या के दिन पूरे होने वाले हैं। जल्द ही उसे भारत को सौंपा जा सकता है। जी हां इस मुद्दे को लेकर खुद पीएम मोदी सक्रिय हो गए हैं। जर्मनी के हैम्बर्ग में चल रहे जी-20 समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने माल्या के मुद्दे पर ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से बात की। सम्मेलन से हटकर दूसरे देशों के प्रमुखों से मिलने का सिलसिला चला। इस दौरान मोदी ने ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से बात की। अनौपचारिक बात के दौरान ही माल्या जैसे् आर्थिक अपराधियों को लेकर मोदी ने अपनी बात रखी।
पीएम मोदी ने थेरेसा मे से कहा कि वो विजय माल्या जैसे दूसरे अपराधियों को भारत को सौंप दें। उन्होंने ब्रिटेन से इस मामले में सहयोग मांगा है। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर के जानकारी दी है। आपको बता दें किPIC- विजय माल्या माल्या पर भारत के 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस को संकट से उबारने के लिए इन बैंकों से कर्ज लिया था।
विजय माल्या इस कर्ज को नहीं चुका पाया। उसके बाद बैंक कंसोर्टियम ने उन्हें देश से बाहर जाने से रोकने की अपील की थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया, जिसके बाद माल्या ब्रिटेन भाग गया। भारत सरकार की तरफ माल्या कोPIC- विजय माल्या, विजय माल्या भारत वापस लाने की कोशिश शुरू हो गई हैं। माल्या के प्रत्यर्पण का केस ब्रिटिश अदालत में चल रहा है। प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या नए नए बहाने बना रहा है।