गढ़वा के डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में 13 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में हुई बोकारो निवासी छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्रा ...
गढ़वा के डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में 13 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में हुई बोकारो निवासी छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्रा के पिता के अनुसार 9 दिसंबर की शाम में बेटी की रैगिंग ली गई थी। यह जानकारी बेटी ने अपनी एक सहेली को वॉट्सऐप के जरिए दी थी।बताते चलें कि छात्रा सोनाली का शव हॉस्टल के कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था।
इसकी सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो देखा कि लड़की के चेहरे और गले तक प्लास्टिक बंधी हुई थी।
सोनाली (मृतका) के पिता के अनुसार उनकी बेटी ने अपनी सहेली को बताया था कि उसे आधे घंटे तक नाचने के लिए विवश किया गया। तबियत खराब होने के बावजूद उसे नचाया गया, इस कारण वह रो रही थी | जानिये सोनाली क्यों नाची और किसने उसे ऐसा करने पर मजबूर किया | जानिये पूरा मामला….
छात्रा सोनाली का शव हॉस्टल के कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो देखा कि लड़की के चेहरे और गले तक प्लास्टिक बंधी हुई थी।
सोनाली (मृतका) के पिता के अनुसार उनकी बेटी ने अपनी सहेली को बताया था कि उसे आधे घंटे तक नाचने के लिए विवश किया गया।
तबियत खराब होने के बावजूद उसे नचाया गया, इस कारण वह रो रही थी, लेकिन सीनियर छात्राओं ने कोई रहम नहीं दिखाया।
पिता ने बताया कि वॉट्सऐप मैसेज में बताया गया है कि रैगिंग के दौरान बहुत बेइज्जती की जाती है।
वॉट्सऐप मैसेज में सोनाली ने अपने पिता से आग्रह किया था कि वे कॉलेज के खिलाफ कहीं शिकायत नहीं करें, वर्ना उसे समस्या होगी।
सोनाली के पिता ने बताया कि वनांचल डेंटल कॉलेज प्रबंधन अंतिम समय तक यही कहता रहा कि यहां रैगिंग नहीं होती है।