शाहजहांपुर। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली एक बीमार युवती सविता मिश्रा जो लीवर संक्रमण से पीड़ित है। जिसके ...
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली एक बीमार युवती सविता मिश्रा जो लीवर संक्रमण से पीड़ित है। जिसके चलते उसके शरीर में खून की भारी कमी आ गयी।
चूंकि पीड़ित बहुत गरीब परिवार से है। तो परिवार ने खून चढ़वाने हेतु असमर्थता जताई जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन उससे घर ले जाने की बात कही तदोपरांत जब पीड़ित की हालत और ज्यादा गंभीर हुई तो उसे पुनः अस्पताल में भर्ती किया गया। जब इस बात की खबर समाजसेवी संगठन राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पता चली तो संगठन के सभी पदाधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री राघव त्रिवेदी , संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीलमणि त्रिवेदी व वरुण दीक्षित के नेतृत्व में जिला अस्पताल जा पहुचे और सी.एम.एस. से मिलकर तत्काल खून का इंतजाम कराने की बात कही और युवती को खून की व्यवस्था करवाई।
जिसके बाद संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष मयंक तिवारी व नगर सचिव जितिन तिवारी सभी कार्यकर्ता पीड़ित के पास पहुचे और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। संगठन मंत्री सचिन मिश्रा ने पीड़ित परिवार से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करने को कहा। इस दौरान प्रभाकर कुमार ,अरविंद मिश्र ,आकाश अग्निहोत्री, सत्यम तिवारी,उद्देश्य मिश्रा,अक्षय,अभिषेक,शिवा,राहुल,संजीव,विनीत,कविश, आनिल,निर्मल,निखिल,प्रिंस,सुंदरम,गणेश,शोभित,अनूप ,अमोल,सुमित,सुभाष,वैभव,रोहित आदि मौजूद रहे।