शाहजहांपुर। अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले कालीबाड़ी हॉल में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टिनेंट सौंदर्य प्रतियोगिता में, बॉलीवुड के जा...
शाहजहांपुर। अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले कालीबाड़ी हॉल में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टिनेंट सौंदर्य प्रतियोगिता में, बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म निर्देशक संजीव त्रिगुणायत को "द बॉलीवुड गलोरि अवार्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री त्रिगुणायत को उनकी सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म रेड इंक दि ट्रुथ से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि फिल्मों में जाने का कोई शॉर्टकट नही होता है। फिल्मों में रिलेशन से काम तो मिल सकता है। लेकिन पहचान काम से ही मिलती है। मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2017 की बिजेता नैंस सिंह को चुना गया। दूसरे स्थान पर जूही राजपूत, तीसरे स्थान पर ईशा नेगी रहीं।
यह प्रतियोगिता सामाजिक संदेश भारत अमेरिका मैत्री,और तिब्बत की आज़ादी पर आधारित थी। अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस इंडिया कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता की इवेंट डायरेक्ट नेहा चौधरी ने शानदार तरीके से शो का आयोजन किया।
प्रतियोगिता के आयोजक और फ़िल्म प्रोड्यूसर डॉ. महेश यादव " अमन गांधी" ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि, भारत और अमेरिका दोनों देशों को मिलकर चीन पर दवाब डालना चाहिए कि वो तिब्बत को उसके स्वतंत्र रहने के अधिकार प्रदान करे
सम्मान समारोह में डॉ. महेश यादव के साथ मिस गलौरी ऑफ इंडिया 2017, तिब्बती नेता शृंग डोरजी, सुरेंद्र सिंगला समाज सेवी और डोलमा शेरपा मिस हिमालय 2015, विमल शर्मा मिस्टर हिमालया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।