अमर जीत यादव बस्ती:5 जुलाई 2017उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल ईकाई बस्ती की बैठक आज गांधीनगर में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश मा...
अमर जीत यादव
बस्ती:5 जुलाई 2017उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल ईकाई बस्ती की बैठक आज गांधीनगर में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चुप नहीं बैठेगा।
अनिरूद्भ त्रिपाठी आज मंडलीय बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह व संचालन मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। बैठक में नव निर्वाचित प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह ने कहा कि तीनों जनपद ब्लॉक स्तर पर संगठन की इकाई गठित कर सूची माह के अंत तक उपलब्ध करायें। 15 जुलाई तक मंडल में सदस्यता अभियान की कार्रवाई पूरी कर ली जाय।
मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि एनपीएस कटौती की धनराशि शिक्षकों के खाते में नहीं जा रही है। मंडल के तमाम शिक्षक ऐसे हैं जिनका अभी तक प्रान नंबर आवंटित नहीं है। बस्ती मंडल के तीनों जनपदों में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नियमानुसार नहीं हो पा रहा है, जिससे वरिष्ठता को लेकर विद्यालयों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि समय से ग्रांड ना मिल पाने के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है, शिक्षाधिकारी ग्रांट आवंटित कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वर्ष 2016 व 17 में सेवानिर्वत्त कर्मचारियों का पेंशन संशोधन किया जाय। बैठक में सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मंत्री गुलाब चन्द्र मोर्या, कृष्ण पाण्डेय, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी, मंत्री गिरिजानंद यादव, बस्ती जिलाध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंत्री जय प्रकाश मिश्रा, राम नारायण पाण्डेय, गोपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।