नई दिल्ली। जर्मनी का हैम्बर्ग शहर, जहां जी-20 समिट के रंग में पूरी दुनिया रंग गई। इस समिट में सभी देशों ने हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की ह...
नई दिल्ली। जर्मनी का हैम्बर्ग शहर, जहां जी-20 समिट के रंग में पूरी दुनिया रंग गई। इस समिट में सभी देशों ने हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की है। खास बात ये है कि सभी देशों ने मिलकर भारत के ईज ऑफ डूइंग की काफी तारीफ की। इसके साथ ही बिजनेस बढ़ाने, स्टार्टअप इंडिया, लेबर रिफॉर्म्स जैसे बड़े कदमों की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही जी-20 ने भारत के विकास की और ग्लोबल इकॉनमी में भारत के योगदान की जबरदस्त तारीफ की है। दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने कहा कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास करता जा रहा है।
इसके साथ ही कहा गया है कि विनिमय और इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस मंचों पर भारत कई उत्पादों को लोकप्रिय बनाता जा रहा है। जी-20 समिट में कहा गया है कि भारत लगातार बिजनेस की दुनिया मेंपीएम मोदी 1, हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया शानदार तरीके से काम कर रहा है। इससे भारत में ढांचागत सुधार लगातार हो रहा है।
जी-20 में कहा गया है कि भारत को अगली महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। कहा गया है कि भारत में कर्मचारियों को सुरक्षा देने के लिए लगातार श्रम सुधार हो रहा है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं पीएम मोदी 1, हिंदुस्तानकी सहभागिता को बढ़ाया जा रहा है, जो एक शानदार पहल है। कहा गया है कि भारत की ग्लोबल रैंकिंग लगातार सुधर रही है और भारत के पीएम द्वारा उठाए गए लगातार बड़े कदम इसकी वजह हैं।
जी-20 सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेताओं के साथ साथ पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। इस बीच मोदी सरकार चाहती है कि बिजनेस में लगातार सुगमता आए और इस मामले में भारत दुनिया के टॉपपीएम मोदी इजरायल 2, हिंदुस्तान 50 मुल्कों की लिस्ट में शुमार हो। इसकी रैंकिंग इस साल आखिर में आने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो दुनिया के तमाम मुल्कों ने इस समिट में हिंदुस्तान की जमकर तारीफ है।