सुल्तानपुर से पंकज गुप्ता सुल्तानपुर केंद्रीय विद्याल य अमहट में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शिरक़त करने पहुं...
सुल्तानपुर से पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर केंद्रीय विद्याल य अमहट में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शिरक़त करने पहुंचे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह। वही इस वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर जिला अधिकारी हरेंद्रवीर सिंह,जिला मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र,प्रभागीय वनाधिकारी केसी बाजपेई,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य केपी यादव ने प्रातः 10.00 बजे विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
वन महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह,मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा और प्रभागीय वनाधिकारी केसी बाजपेई समेत सभी अधिकारी पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य केपी यादव ने बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। उसी क्रम में जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वही जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का महत्व बताया। यह कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह भर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
वन महोत्सव तत्कलीन केन्द्रीय कृषि एवं खादय मंत्री श्री के एम् मुंशी द्वारा 1952 में शुरुआत की गई थी। मुंशी द्वारा यह आवाहन किया गया कि जिले में जहाँ भी खाली स्थान मिले वहां पर वृक्षारोपण किया जाय।
इस वर्ष वन महोत्सव का कार्यक्रम प्रतिदिन निम्न प्रकार से मनाया गया।
दिनांक 1 जुलाई 17 को लंभुआ रेंज माध्यमिक विद्यालय वेदुपारा,2 जुलाई 17 जयसिंहपुर रेंज आश्रम पद्दति विद्यालय,3 जुलाई 17 पांचोपीरन परिसर वन कार्यालय,4 जुलाई 17 जयसिंहपुर तहसील परिसर में पंचवटी की स्थापना जिला मुख्य विकास अधिकारी ने किया। 5 जुलाई 17 कादीपुर रेंज विश्वनाथ इंटर कालेज कलान,केशकुमारी कन्या इ. का. और आज 6 जुलाई 17 को सुल्तानपुर केन्द्रीय विद्यालय अमहट में वन महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जनपद के वन विभाग द्वारा 122 स्थानों पर 10 लाख 23 हज़ार 635 पौधों का रोपण किया जायेगा और अन्य विभागों द्वारा 2 लाख 33 हज़ार 760 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस प्रकार जनपद में कुल 12 लाख 57 हज़ार 385 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा,वनाधिकारी केसी बाजपेई,क्षेत्रीय वनाधिकारी सुल्तानपुर एसके तिवारी,वनाधिकारी प्रवीण खरे लम्भुआ,जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह,सुचना अधिकारी आर बी सिंह,जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी,केंद्रीय विद्यालय के बच्चों समेत परिजन भी रहे मौजूद।