दिन-रात व्हाट्सएप में घुसे रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। डिजिटल युग की दुहाई देकर जो लोग दिन के 8 से 10 घंटे मोबाइल की स्क्रीन...
दिन-रात व्हाट्सएप में घुसे रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। डिजिटल युग की दुहाई देकर जो लोग दिन के 8 से 10 घंटे मोबाइल की स्क्रीन में घुसे रहते हैं वो लोग जरा इस खबर पर भी ध्यान दें। हैकरों की जमात अब व्हाट्सएप तक पहुंच चुकी है। कमाल की बात ये है कि ये सिर्फ आपने पर्सनल मैसेज नहीं पढ़ते हैं बल्कि आपके करिबियों से बात भी करने लगे हैं।
मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना जानकारी में आई। नासिक पुलिस के हत्थे एक शोहदा चढ़ा जो लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक करता था, फिर उससे अपने काम की बातें निकालकर अकाउंट की फोन नंबर्स को ही निशाने पर ले लेता था।
क्या है मामला ?
आपके लिए ये मामला जानना जरूरी है। NDTV की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक नासिक पुलिस ने बी कॉम थर्ड ईयर का एक छात्र गिरफ्तार किया है। राजस्थान का रहने वाला दिप्तेश सलोचा लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करता था फिर उनके करिबियों से पैसे मांगता था। पैसे ट्रांस्फर करने के लिए ये अपना PayTm अकाउंट देता था। गिरफ्तार हुए शातिर की निगाहें महिलाओं और लड़कियों पर रहती थी। दिप्तेश ने अब तक 31 लोगों के अकाउंट हैक किए जिनमे 29 तो सिर्फ महिलाएं हैं।
ऐसा लगाता था चूना
दीप्तेश कॉमर्स का छात्र है लेकिन अपने गुणा गणित से इसने इंजीनियर्स को भी पछाड़ दिया। चैट हैक करने के बाद ये पूरी नजर बनाए रखता था। जब यूजर ऐसी किसी जगह पर होता था जहां इंटरनेट कम काम कर रहा हो या फिर नेटवर्क कमजोर हो तो ये एक्टिव हो जाता है। और फिर मदद के नाम पर पैसे मंगाता था। मामला मीडिया में आया तो लोगों ने इसके सबूत दिखाए।
पुलिस की लापरवाही से बढ़ गई बात
ये मामला संभाला जा सकता था लेकिन पुलिस की परंपरागत लापरवाही इसके बड़े स्कैम बनने का इंतजार कर रही थी। जब ये मामला मीडिया में उछला तो लोगों ने अपने साथ हुए इस ठगी की जानकारी दी।