भाई भाई को धर्म और जाति के नाम पर लड़ा रही है कोंग्रेस, इनकी नीति है लोग मरें तो मरें पर कोंग्रेसी मलाई खाते रहें!! ये व्यक्तव्य श्री ...
भाई भाई को धर्म और जाति के नाम पर लड़ा रही है कोंग्रेस, इनकी नीति है लोग मरें तो मरें पर कोंग्रेसी मलाई खाते रहें!!
ये व्यक्तव्य श्री मोदी का है वो भी गुजरात मे!!
हँसिये मत बल्कि शातिरता की दाद दीजिये।
कौन नही जानता कि भाजपा खुलकर धर्म की राजनीति करती है पर इतनी हिम्मत सिर्फ मोदी जी मे है की वो इल्जाम विरोधियों पर लगा सकते हैं जो खुद करते हैं।
चलिए भाजपा के अबतक बार बार दोहराए जाने वाले मुख्य व्यक्तव्यों नारों घोषणाओं पर नजर मारते हैं।
* आधार कार्ड की लूट का जवाब दे कोंग्रेस आखिर क्यों लादने पर लगी है!!
* परमाणु सन्धि, बंग्लादेश जमीन समझौता, FDI सबके खिलाफ थे!!
* देश नही बिकने दूंगा!! रेल तेल बैंक बीमा सब बेचना था यहां तक रक्षा तक मे 100% विदेशी निवेश!!
* पाकिस्तान बात करने लायक नहीं, कैसे पाकिस्तान की बिरयानी पर गरियाते थे अब खुद बिन बुलाए निजी समारोह में बिरयानी खाने पहुंच जाते हैं!!
मुझे मालूम नही कितने वो लोग पछता रहे हैं जिनने
अच्छे दिन..
अब नही महंगाई की मार..
अब नही भ्र्ष्टाचार..
रोजगार ही रोजगार..
अब नही डीजल पेट्रोल गैस की लूट
टैक्सों में भारी छूट.. 15 लाख नारों पर वोट दिए!!
ठीक उल्टा होना था पहले से तय था पर एक बड़ी संख्या बेवकूफ बनी।
और बड़ा आश्चर्य ये की कम को ही सही पर अभी जारी है आशा!!
और एक अच्छी खासी आबादी हिंदुत्व राष्ट्रवाद पर न्यौछावर है!!
56" छाती ठोक ठोक कर झूठ पर झूठ, घटिया बयानबाजी जारी रहेगी 2019 में भी!!
आश्चर्य मत कीजिए आगे भी बड़ी बेशर्मी से
"अच्छे दिन लाएंगे मोदी जी जो फिर आएंगे"
नारे गूंजेंगे और B टीम गाय गोबर मंदिर हिन्दू मुस्लिम में उलझाये रहेगी।
चौंकना मत अभी भी ये कहेंगे भाजपा फिर से लाओ कश्मीरी पंडित बसाओ 370 हटाओ...न.रुका
______ नरूका जितेन्द्र सिंह की फेसबुक वाल से