त्रिपुरा के खोवई जिले में एक बच्ची से करीब तीन महीने तक कई बार बलात्कार करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि यहां से करीब 60 किमी दूर चंपलई में 14 वर्षीय लड़की से एक व्यक्ति ने इस साल फरवरी महीने से कई बार बलात्कार किया।
इसबीच , माकपा ने आरोप लगाया कि आरोपी विहिप का प्रदेश नेता है। हालांकि , विहिप के प्रदेश संगठन सचिव अमल चक्रवर्ती ने इस बात से इनकार किया है कि आरोपी का हिंदू संगठन से कोई संबंध है।
आपका एक लाइक बताएगा कि आपको यह खबर पसंद आई है, अगर खबर पसंद है तो लाइक जरुर करें?
खोवई के पुलिस अधीक्षक कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने बताया कि आरोपी को कल उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के आरोप के मुताबिक उसने इस साल फरवरी से उसका 11 बार बलात्कार किया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता को धमकी दी गई थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसको गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आरोपी पर बलात्कार और आपराधिक भयादोहन की धारा लगाई गई है तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण ( पॉक्सो ) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
साभार- इंडिया टीवी डॉट कॉम