शिवाकांत अवस्थी ऊंचाहार/रायबरेली: सदस्यता अभियान के तहत ऊंचाहार के मतरौली बूथ संख्या 255, 256, 257, सेमरी, रनापुर के बूथ संख्या 254, सरा...
शिवाकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: सदस्यता अभियान के तहत ऊंचाहार के मतरौली बूथ संख्या 255, 256, 257, सेमरी, रनापुर के बूथ संख्या 254, सराय तुला के बूथो पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया एवं भाजपा नेता अतुल सिंह ने गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई जिसमें 385 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
आपको बता दें कि, सदस्यता अभियान के उपरांत सुधीर हलवासिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। मोदी के कार्य से प्रभावित होकर लोग भाजपा में तेजी से जुड़े रहे हैं। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल होने के साथ-साथ संस्कारिक एवं लोगों को साथ लेकर चलने वाला दल है।
वहीं इस मौके पर मौजूद भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि, धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखंड भारत का सपना पूरा किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सदस्यता प्रभारी अनुभव कक्कड़, भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, शैलेंद्र सिंह, विमलेंद्र बाजपेई, गिरधारी यादव, रमेश कुमार, पप्पू मिश्रा, धर्मेंद्र पटेल, डॉ राकेश यादव, संतोष यादव, विजय स्वाभिमान, राकेश पटेल, सुनील जायसवाल, आनंद तिवारी, आरबी सिंह, मुकेश प्रजापति, कुक्कु यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।