शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू, महराजगंज रायबरेली में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बड़े ही हर्षोल्...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू, महराजगंज रायबरेली में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सर्वप्रथम छात्र एवं छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामना दी तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं, तथा भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने के बाद उन्हें वचन देते हैं कि, वे हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करेंगे।
विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं के मध्य राखी बनाने की एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों के द्वारा हाथ से सुन्दर राखियां बनाने के साथ ही विभिन्न राजनैतिक एवं आर्मी के प्रतीकात्मक बच्चों को राखी बांधी गयी। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा महराजगंज तहसील को सुरक्षित बनाने वाले विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियो एवं कर्मचारियों को भी राखी बांधी तथा अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्राओं से राखी बांधने के उपरांत रक्षा का वचन दिया।
इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, मंजली अवस्थी, दीपा मौर्या, स्वप्निल शुक्ला, बबिता श्रीवास्तव, प्रभान्शी, अनन्या, स्वाती, ईशा, ऋचा, समीक्षा आदि छात्र- छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।