शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कमर कस ली है इस के संदर्भ में महराजगंज ब्लॉक सभागार में रामदेव प...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कमर कस ली है इस के संदर्भ में महराजगंज ब्लॉक सभागार में रामदेव पाल जिला अध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में एमएलसी चुनाव प्रबंधन की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें 2019 से 3 साल पहले स्नातक किसी भी क्षेत्र में किए हुए कार्यकर्ताओं को स्नातक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का संकल्प लिया गया।
आपको बता दें कि, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने अपने सुझाव में कहा है कि, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर ग्रेजुएट नागरिकों को वोटर लिस्ट में जोड़ना है। विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेजों महाविद्यालयों तथा सभी संस्थाओं में संपर्क कर कार्यरत बंधुओं को भी मतदाता बनाना है।
इस कार्य में क्षेत्र में रह रहे रिटायर्ड अफसर कर्मचारी तथा अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को भी जोड़कर इस कार्य में गति देनी है अपने क्षेत्र में विंध्यवासिनी कुमार स्नातक का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार फिर से पार्टी का ही स्नातक एमएलसी बने इसके लिए सभी साथियों को पूर्ण मनोयोग से काम में लगना है।
बैठक में जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी प्रेम मिश्रा, स्नातक चुनाव प्रबंधन समिति के विधानसभा प्रभारी जन्मेजय सिंह, क्रांति परिषद सदस्य आदिवासी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा तथा मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व एवं क्षेत्र के हिसाब से मतदाता फार्म लेकर समय से संपर्क कर प्रभारी को देने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए टीम लीडर से चुनाव समाप्ति तक बारीकी से मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया है क्योंकि पार्टी इस चुनाव को प्रतिष्ठा बनाकर लड़ रही है। कोई भी कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रलोभन में आकर योगी और मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए जो भी प्रत्याशी होगा उसके लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा। पार्टी इसका आंतरिक निरीक्षण भी करेगी। इसलिए साथियों से निवेदन है कि, पार्टी की तीसरी आंख में भी फर्स्ट क्लास पास हो सकते हैं।
मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह ने कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि, इस बार अवश्य हमारा प्रत्याशी चुनाव जीतेगा और हमारे सभी साथी पूर्ण मनोयोग से इस काम में लगेंगे।