शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: किसानों द्वारा प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद फरारी का खेतों में जलाना बंद नहीं हो रहा है, तहसील ...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: किसानों द्वारा प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद फरारी का खेतों में जलाना बंद नहीं हो रहा है, तहसील क्षेत्र के गांव बेलवा में पराली जलाने की शिकायत की गई, जिस पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए हल्का लेखपाल गंभीर सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई शिकायत सही पाए जाने पर 7 किसानों पर जिनमें ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं सभी लोगों पर एफआईआर कराने के साथ-साथ ₹32500 का जुर्माना भी ठोका गया है। इससे क्षेत्र में पराली जलाने की मंशा रखने वाले काश्तकारों में खलबली मच गई है।
आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खेतों में पराली जलाने के मामलों में कड़ा रुख अपनाने के बाद प्रशासन खासा चौकन्ना है। इसी क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतें आई कि, बेलवा गांव में बड़ी तादाद में किसान पराली खेतों में फूंक रहे हैं। जिससे प्रदूषण फैल रहा है। इस पर तत्काल तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने हल्का लेखपाल गंभीर सिंह को मौके पर भेजा स्थलीय जांच के दौरान लेखपाल ने रिपोर्ट दी कि, गांव में राम अवध सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह, बिंदा बक्श सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह पुत्र वासुदेव सिंह ,बबलू सिंह पुत्र शीतला बक्श सिंह ,ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष हर करन सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह, लल्लू सिंह पुत्र शीतलाबक्श सिंह ने पराली अपने खेतों में जलायी है।
रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार के आदेश पर सभी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ आर्थिक दंड के रूप में हर करन सिंह पर ₹15000 से तथा शेष 6 लोगों पर ढाई ढाई हजार रुपए निर्धारित करते हुए वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। वही तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि, यदि कोई भी किसान खेतों में पराली जलाते हुए पाया गया तो आर्थिक दंड के साथ-साथ उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कठोर कार्यवाही की जाएगी, इससे किसानों में हड़कंप है।