दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अहमदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल को नित्यानंद मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।...
दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अहमदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल को नित्यानंद मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अहमदाबाद में नित्यानंद के आश्रम के लिए स्कूल की जमीन बिना अनुमति पट्टे पर देने के मामले में गुजरात शिक्षा विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है। सीबीएसई ने बोर्ड की अनुमति के बिना स्वामी नित्यानंद आश्रम को डीपीएस हाथीजन अहमदाबाद की भूमि को पट्टे पर देने के मामले में जांच करने के लिए राज्य शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है और कहा है कि, इस मामले की जांच तेजी से होनी चाहिए।
आपको बता दें कि, सीबीएसआई ने स्कूल को निर्देश दिया है कि, 7 दिनों के भीतर स्कूल अपना जवाब दाखिल करे। नित्यानंद की मुश्किलें बढ़ गई है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर हीरोइन के साथ कथित सेक्स सीडी कांड में कुछ साल पहले पकड़े गए स्वयंभू बाबा नित्यानंद अब एक नई मुसीबत में फंस गया है। अहमदाबाद पुलिस ने बाबा और उसकी दो सेविकाओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी दोनों सेविकाओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि, रंगीन-मिजाज बाबा फिलहाल फरार है। बाबा की तलाश में देश के कई जगह छापे मारे जा रही हैं।
गुजरात में नित्यानंद और उसकी दोनो सेविकाओं के खिलाफ 17 नवंबर को थाना विवेकानंद में एफआईआर नंबर 38 पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज एफआईआर में बाबा और उसकी सेविकाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 (अपहरण), 344, 504, 506, 323, 114 व चाइल्ड लेबर एंड रेगुलेशन एक्ट का सेक्शन-14 भी लगाया गया है।
पुलिस की जांच तेज
गुजरात में स्वामी नित्यानंद के आश्रम से अपनी 2 बेटियों को छुड़ाने को लेकर एक दंपति की ओर से गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने के बाद पुलिस लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। स्वामी नित्यानंद और 2 लड़कियां अभी फरार हैं। पुलिस स्वामी नित्यानंद के वीजा और बाहर जाने की संभावनाओं को लेकर विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। नित्यानंद के त्रिनिदाद एंड टोबेगो में होने की शंका जाहिर की जा रही है।
अहमदाबाद स्थित नित्यानंद आश्रम में लड़की को कैद कर रखने के मामले में पुलिस ने डीपीएस स्कूल के कथित कनेक्शन को लेकर कार्रवाई करते हुए डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल हितेश पूरी और पुष्पक सिटी के मैनेजर बकुल ठक्कर को गिरफ्तार किया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।
आरोपी साध्वी रिमांड पर
नित्यानंद आश्रम की दोनों आरोपी साध्वी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद दोनों साध्वियों ने दो दिन तक पुलिस को जांच में सपोर्ट नहीं किया था। पुलिस को आशंका है कि, दोनों साध्वी डिजिटली नित्यानंद के संपर्क में हैं। अहमदाबाद पुलिस ने आश्रम से 60 इलेक्ट्रिक सामान कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त किए हैं। सारे इंस्ट्रूमेंट्स और डाटा की जांच हो रही है।