रजनीकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: थाना कोतवाली महराजगंज के कस्बे महराजगंज में 2 टप्पे बाजो ने एक सीधी साधी घरेलू महिला को चकमा देकर उस...
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना कोतवाली महराजगंज के कस्बे महराजगंज में 2 टप्पे बाजो ने एक सीधी साधी घरेलू महिला को चकमा देकर उसके सोने के दो मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो गए।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के गांव खेखरूआ की रहने वाली आरती सिंह पत्नी विजय सिंह जिसका मायका यहां खेखरूआ में है। आज लगभग 2:00 बजे वह अपने ससुराल थाना डलमऊ के गांव बनपुरवा जाने के लिए टेंपो से महराजगंज टेंपो स्टैंड पर उतरी उसके साथ परिवार का 7-8 साल का लड़का सत्यम भी था।
वहीं महिला का कहना है कि, टेंपो स्टैंड पर उतरते ही उसको दो युवक मिले जो अपने हाथों में दो बैग लिए थे। महिला को एक बैग दिखाया जिसमें नोट भरे थे और जबकि दूसरे बैग में कागज भरे थे। दोनों युवकों ने महिला से अनुरोध किया कि, वह नोटों से भरा उसका बैग लेकर चौराहा पार करा दे। क्योंकि यहां पुलिस चैकिंग करती है। चौराहे के बाद वह अपना नोटों से भरा बैग ले लेगा। यह कहते हुए चालाकी से बदमाशो ने नोट भरे बैग की जगह दूसरा बैग जिसमें कागज भरे थे महिला को थमा दिया। थोड़ी दूर चलने पर दोनों युवकों ने महिला को समझाया कि, यहां कस्बे में चोरी छिनैती बहुत होती है तो वह अपने गहने उतार कर सुरछित कर ले और अपने पास से एक सफेद रुमाल देते हुए कहा कि, सब जेवर उतारकर इसी में बांधकर इसी बैग में रख लो।
महिला ने सोने के दोनों मंगलसूत्र और सोने की दोनों अंगूठियां उतारकर रुमाल में बांध लिया जैसे ही तिराहा पार करके एक होटल में यह कहते हुए कि, चाय पानी कर लिया जाए और बैग अपने हाथ में लेते हुए एक दूसरा सफेद रुमाल जिसमें कोयले के टुकड़े बंंधे थे वह महिला को यह कहते हुए कि, लो अपने जेवरात रख लो और दोनों उचक्के नौ दो ग्यारह हो गए। महिला ने जब रुमाल खोला तो देखा उसमें कोयले के टुकड़े हैं।
देखते ही वह सन्न रह गई और उसने चिल्लाना शुरू किया उसकी रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गये सूचना मिलते ही कोतवाली से उप निरीक्षक विभाकर शुक्ला मौके पर पहुंच गए और महिला से पूछताछ की। उनका कहना है कि, तहरीर मिलते ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोनों उचक्को की तलाश में पुलिस जुट गई है।