शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे दरिया मजरे बसन्तपुर सकतपुर में कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे दरिया मजरे बसन्तपुर सकतपुर में कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा का आयोजन कांग्रेस कमेटी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में किया गया।
आपको बता दें कि, बैठक को संबोधित करते हुए बछरावां विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित ने कहा कि, भाजपा के तानाशाही रवैया से आम जनमानस त्रस्त है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में प्याज बिना खाए ही आंसू निकल रहा हैं। महंगाई के चलते लहसुन के बिना सब्जी का स्वाद गायब हो गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। स्नातक परास्नातक एवं डिग्री धारी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण पासी, गिरिजेश श्रीवास्तव, गणेश शंकर मिश्रा, शिवकुमार सिंह, अविनाश शुक्ला, बृजेश बाजपाई, शिवशंकर अवस्थी,गोविंद त्रिपाठी सहित वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।