शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम जनमानस व किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिस...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम जनमानस व किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिसके चलते पूरे प्रदेश का किसान हाहाकार कर रहा है और गेहूं की बुवाई के समय सरकारी दुकानों से डीएपी खाद गायब है। प्राइवेट दुकानों पर किसानों को औने पौने दाम में खरीदनी पड़ रही है। यह उद्गार आज महराजगंज विकासखंड के मझिगवां न्याय पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रायबरेली जिले के कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी महराजगंज ब्लाक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में मझिगवां न्याय पंचायत, हलोर में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बीके शुक्ला, विधानसभा बछरावां प्रभारी राजकुमार दीक्षित, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हाफिज रियाज, जिला सचिव प्रमोद त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस मौके पर भरत मिश्रा, हौसला तिवारी प्रिन्सू वैश्य, ग्राम प्रधान सत्रोहन सोनी के साथ-साथ आम जनमानस उपस्थित रहा।