शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गयाबक्श का पुरवा मजरे पोखरनी में अपरान्ह लगभग 3:30 बजे ससुराल आए दामाद नें संदेहा...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गयाबक्श का पुरवा मजरे पोखरनी में अपरान्ह लगभग 3:30 बजे ससुराल आए दामाद नें संदेहास्पद स्थिति में अपने गले में चाकू से वार कर लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराली जन तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज लाए जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों नें उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। ससुराली जनों का कहना है कि, वह मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त रहता है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी चंद्र नारायन मौर्य के यहां बिगत 24 तारीख को उनके लड़के का तिलक था। जिसमें उनका दामाद योगेश कुमार 27 पुत्र प्रहलाद निवासी रुस्तमपुर थाना मिल एरिया जोकि दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। यहां निमंत्रण में आया हुआ था। बताते हैं कि, बीती रात भी उसकी तबीयत खराब हो गई थी और ससुरालीजनों ने रात में ही उसे सीएचसी लाकर उसका इलाज कराया था। आज दोपहर बाद किसी कारण से अचानक उसने अपने गले पर फल काटने वाले चाकू से कई वार कर लिए।
यह देख मौजूद लोग तत्काल दौड़े और 108 एंबुलेंस को फोन कर एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी लाए जहां प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ससुराली जन बताते हैं कि, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। कोतवाल लालचंद का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।