शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधानसभा में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की पार्टी परिवार के साथ समन्वय बैठक महराजगंज ब्लॉक सभाग...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधानसभा में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की पार्टी परिवार के साथ समन्वय बैठक महराजगंज ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के तीनों अध्यक्ष, चारो मंडलों के मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ मोर्चा एवं विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों व ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
आपको बता दें कि, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की पार्टी परिवार के साथ सामान्य बैठक में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सबका साथ सबका विकास के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने पर नजर रखें और गांव गांव घर घर जाकर लोगों की जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका निदान करें तथा पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन को बताएं तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना धरातल पर सच होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जन्मेजय सिंह, सरदार फत्ते सिंह, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, एमडी पासी, राजाराम त्यागी, संगीता जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।