शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी अंतर्गत दीना का पुरवा मजरे सीवन में माता देवी पत्नी किशन के क...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी अंतर्गत दीना का पुरवा मजरे सीवन में माता देवी पत्नी किशन के किचन में रखा गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर में हुए विस्फोट से गांव में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते प्रचंड अग्नि ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक माता देवी की समूची गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। ईश्वर का शुक्र था कि, जिस समय हादसा हुआ माता देवी अपने परिवार के साथ खेत में धान काटने गई थी। वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
आपको बता दें कि, ग्रामीणों ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, माता देवी अपने मायके में पिता की संपत्ति पर रहकर किसी तरह गुजर बसर कर रही थी, हुए इस भीषण हादसे में माता देवी की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी है। माता देवी का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।