Uttar pradesh

कांग्रेस पर हैदराबाद की एक फर्म से 170 करोड़ रुपए लेने का लगा आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस पर हैदराबाद की एक फर्म से 170 करोड़ रुपए लेने का लगा आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस


नई दिल्ली: आयकर (आईटी) विभाग ने मंगलवार को हैदराबाद की एक फर्म से बड़ी रकम लेने पर कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी किया। कांग्रेस ने कथित तौर पर फर्म से 170 करोड़ रु. की रकम फंड के रूप में हासिल की थी। विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस पार्टी से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों के मुताबिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करने वाले अग्रणी कारोबारी घरानों पर दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान, कांग्रेस को हैदराबाद स्थित 'मेघा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंजीनियरिंग' से बड़ी रकम भेजने का खुलासा हुआ था। इस मामले में कांग्रेस और आंध्र प्रदेश के एक राजनीतिक दल के कुछ पदाधिकारी आयकर विभाग के राडार पर हैं।


तलाशी में 4.19 करोड़ रु. की नगदी 3.2 करोड़ रु. के आभूषण मिले

आईटी ने फर्जी अनुबंधों के जरिए करीब 3,300 करोड़ रु. की टैक्स चोरी पकड़ी थी। तलाशी अभियान के दौरान 4.19 करोड़ रु. की नगदी और 3.2 करोड़ रु. से अधिक के आभूषण भी जब्त हुए थे। कानूनी बैंकिंग तंत्र के बजाय अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन को हवाला कहा जाता है।

आईटी ने कहा- कैश जनरेशन का एक बड़ा रैकेट

आईटी की टीम ने नवंबर की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में कई कारोबारी घरानों पर छापे मारे थे। 42 जगहों पर हुई कार्रवाई में फर्जी बिलों के जरिए हवाला लेन-देन करने वाले संगठित समूह का खुलासा हुआ था। इस दौरान कॉरपोरेट्स, हवाला ऑपरेटरों और पैसा ट्रांसफर करने के पूरे नेटवर्क का पता चला था। विभाग ने इसे "कैश जनरेशन का एक बड़ा रैकेट" करार दिया था।

आयकर विभाग को पता चला था कि गिरोह के सदस्य फर्जी बिल जारी करके हवाला के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन कर रहे थे। आयकर विभाग के मुताबिक, इन कंपनियों ने दक्षिण भारत में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए बनने वाले घरों के प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़ा करके टैक्स चोरी की।

आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति को 150 करोड़ रु. से ज्यादा का नगद भुगतान

सीबीडीटी ने कहा, “आयकर विभाग को आंध्र प्रदेश के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को 150 करोड़ रु. से ज्यादा रकम का नगद भुगतान करने के सबूत मिले हैं।” सीबीडीटी ने कहा कि इनमें से अधिकतर कंपनियां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई में स्थित हैं। इनमें से एक कंपनी पर अप्रैल में भी कार्रवाई की गई थी।
Name

Advice,65,Agra,269,Ajab Gajab,1894,Aligarh,108,Allahabad,246,Aman Pathan,569,Ambedkar nagar,1887,Amethi,519,Amroha,625,Article,305,Ayodhya,18,Badaun,11,Bahraich,617,Ballia,5,Balrampur,763,Barabanki,8,Barebanki,3,Bareilly,31,Basti,120,beauty tips,54,Bhadohi,1,Bhakti,3,Bihar,500,Bijanaur,6,Bijnor,258,BJP,57,Blog,6897,Bollywood,415,Business Idea,76,business news,217,Carrier,3,Chandigarh,2,chhattisgarh,9,Congress,43,Cricket,41,CRIME NEWS,149,Desh videsh,1068,Dharam karam,15,Earning Tips,3,education,5,Election,1536,English,7,Entertainment,1387,Etah,768,faizabad,276,Farrukhabad,120,fatehpur,1,Firozabad,20,Free Recharge,4,Gadgets,1786,Gaziabad,2,Ghazipur,10,gonda,4,Gorakhpur,6,gujarat,22,gujrat,119,Hardoi,92,Hariyana,316,Health Tips,314,Helth Tips,32,Himachal pradesh,9,Historical news,3,Hollywood,35,Home Design,34,Info,2,International,279,international news,112,Jaipur state news,2,jammu kashmir,55,Jaunpur,1441,jayapur,1,Jharkhand,55,Job,93,Kanpur,79,Karnatak,5,karnatka,17,Kasganj,319,khana khajana,42,Korba,1,Kushinagar,2,Lakhimpur khiri,151,Life Style,362,LIVE,17,lovestory,1,Lucknow,102,Madhya Pradesh,1057,Madhyapradesh,3,Maharashtra,223,Maharastra,4,Mathura,81,Media Event,19,Media Job,13,Media News,1337,Member Of Parliament,5,Mirzapur,55,Mirzapur-news,7,Mohd Zahid,1156,mumbai,4,Muradabad,15,Muzaffarnagar,2,Nadeem S Akhtar,689,Narendra modi,523,National,138,National News,282,New Delhi,9575,news,1,ONE CLICK 5 NEWS,15,Panjab,39,Patiyali news,2,Patna,2,Pilibhit,10,Political,24,poltical news,253,Poltics,642,Prayag,3,Prayagraj,3,punjab,48,Quiz,71,Raebareli,7634,Rajasthan,1524,rajsthan,29,Ramzan,35,Rashifal,1096,Ratlam,2,Raybareilly,9,Raybrely,4,s,2,Saharanpur,80,Samajwadi party,72,Sambhal,110,Shahjahanpur,141,Sharanpur,152,Shayari,41,Shivakant Awasthi,3,Shravasti,2,Sitapur,61,SP Mittal,423,Special news,68,sports,165,Sports news,25,Sravasti,2376,State News,21685,stateç,2,statenews,494,Sultanpur,295,Survey,11,technology news,41,Tecnology,81,Unnav,3,unnaw,2,Urdu,6,uttar pardesh,2865,uttar pradesh,20649,uttar spardesh,36,Uttarakhand,77,uttarpardesh,73,uttarpradesh,201,uttarpradeshUttar,9,Uttrakhand,28,video,5435,Vihar,1,Viral Post,2189,Viral Video,1221,Voting,9,Wasim akram tyagi,287,west bangal,5,West Bengal,101,Wishing,5,अंसारी समाज,1,इबादत,1,उत्तर प्रदेश,4,उथल पुथल,11,क़ुरआन,1,ज़कात,1,डॉक्टर,1,धर्म कर्म,364,धामपुर बिजनौर,1,धामपुर विधानसभा,1,नईम उल हसन,1,नमाज़,1,पत्रकार बाबू अंसारी,1,फ़ितरा,1,बाबू अंसारी,1,बिजनौर,2,बिजली घर स्योहारा,1,मूलचंद चौहान,1,यूपी चुनाव 2022,2,यूपी विधुत कर्मचारियों की हरताल,1,रमज़ान,1,राज्य समाचार,5,रायबरेली,3,रोज़ा,1,विधानसभा 20,1,सदका,1,सपा,1,स्योहारा,2,स्वास्थ,1,हेल्थ,1,
ltr
item
CARE OF MEDIA: कांग्रेस पर हैदराबाद की एक फर्म से 170 करोड़ रुपए लेने का लगा आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
कांग्रेस पर हैदराबाद की एक फर्म से 170 करोड़ रुपए लेने का लगा आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
कांग्रेस पर हैदराबाद की एक फर्म से 170 करोड़ रुपए लेने का लगा आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
https://1.bp.blogspot.com/-ReC5jPYQ00Y/XeZs7hG2_zI/AAAAAAABWV4/r_wHbcN3G0cv-n842qYdNDHgadsvxNbVQCLcBGAsYHQ/s320/0521incometaxdepartment_1575379683.webp
https://1.bp.blogspot.com/-ReC5jPYQ00Y/XeZs7hG2_zI/AAAAAAABWV4/r_wHbcN3G0cv-n842qYdNDHgadsvxNbVQCLcBGAsYHQ/s72-c/0521incometaxdepartment_1575379683.webp
CARE OF MEDIA
https://www.careofmedia.com/2019/12/170.html
https://www.careofmedia.com/
https://www.careofmedia.com/
https://www.careofmedia.com/2019/12/170.html
true
3701702825773277879
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy