रायबरेली: विश्व हिंदू परिषद ने चलाया हिंदू हित चिंतक अभियान
अजय प्रताप सिंह
लालगंज/रायबरेली। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की ओर से चलाए जा रहे हिंदू हित चिंतक अभियान के तहत गांव-गांव में जाकर पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को सरेनी प्रखंड के रसूलपुर न्यायपंचायत के गांवो में घर घर जाकर पत्रक वितरित किए गए है।
यह जानकारी देते हुए जिला मंत्री रूपेश अवस्थी ने बताया कि गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए हिंदू हित चिंतक बनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष नीरज वाजपेई आदि ने कई गांवो का भ्रमण किया और बैठक कर रसूलपुर खंड का गठन किया है।
जिसमें रजनू पाल को अध्यक्ष, मनीष प्रजापति को उपाध्यक्ष, आनंद अवस्थी को मंत्री, ब्रजपाल को संयोजक बजरंगदल तथा ज्ञानवती पाल को मातृशक्ति संयोजिका के साथ सत्संग प्रमुख बनाया गया है।सरेनी प्रखंड में सिद्धि विनायक सिंह व अमन अवस्थी को विहिप बजरंगदल का सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
रायपुर खंड में अवधेश भदौरिया को अध्यक्ष, राजीव शुक्ला को मंत्री, करूणा अवस्थी को उमरापुर ग्राम समिति का अध्यक्ष,दिवाकर तिवारी को मंत्री व हुबलाल कुरील को संरक्षक बनाया गया है। उक्त लोगों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर विहिप के अवध प्रांत महामंत्री रामगोपाल त्रिपाठी, विभाग मंत्री अजय पांडेय, प्रांतीय सहसेवा प्रमुख श्याम नारायण साहू, जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन और मजबूत होने के साथ ही हित चिंतक महाभियान सफल होगा।