शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव से बीती रात एक 20 वर्षीय लड़की अचानक घर से गायब हो गई ह...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव से बीती रात एक 20 वर्षीय लड़की अचानक घर से गायब हो गई है। परिजनों ने लड़की के गायब होने की सूचना कोतवाली महराजगंज में दे दी है।
आपको बता दें कि, उक्त गांव के रहने वाले लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उनके घर में बीती रात उनकी लड़की कमरे में अकेली सोई हुई थी। अचानक रात 11:00 बजे जब लड़की के मां की नींद खुली तो देखा लड़की बिस्तर से गायब है। रात में भी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चला तो पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
तहरीर में यह भी बताया गया है कि, उनके घर के मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर 878720 4210 अचानक फोन आया उसके बाद से लड़की गायब हो गई। मामले में कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।