शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई शिवगढ़ के त्रिवार्षिक निर्वाचन में दिनेश वर्मा को शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई शिवगढ़ के त्रिवार्षिक निर्वाचन में दिनेश वर्मा को शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष, कल्पना सिंह को महिला उपाध्यक्ष, श्रीराम को मंत्री, अनीता को संयुक्त मंत्री, दिनेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार को लेखाकार, रामेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को ऑडिटर सहित पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक ईश्वरदीन व चुनाव अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री नीलम कुमारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्विरोध गठित जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई शिवगढ़ के सभी पदाधिकारियों को संरक्षक अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे शिक्षकों के खिलाफ किसी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षकों की हर नैतिक लड़ाई में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इस मौके पर उपस्थित पूर्व जूनियर संघ अध्यक्ष मुकेश प्रताप, सुरेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, गयेन्दु सिंह, मोहम्मद इकबाल,गीता बिष्ट, सरला वर्मा, मधुलिका थाना, नीरज वर्मा, आशुतोष कुमार यादव सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।