शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक में तीन दिवसीय वार्षिक खेल-प्रतियोगिता का आयोजन कि...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक में तीन दिवसीय वार्षिक खेल-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि न्यू स्टैण्डर्ड कालेज ऑफ हायर एजूकेशन के प्राचार्य डॉ0 एस0 के0 पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य राजीव सिंह और विद्यालय की को-आर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव के द्वारा मशाल प्रज्जवलित एवं ध्वजारोहरण द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि, खेल-कूद के द्वारा ही सामाजिक मानसिक व शारीरिक विकास सम्भव है, इसके द्वारा स्वयं एवं विद्यालय के साथ समाज में अपना नाम भी रोशन होता है। खेलकूद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
इसके साथ ही अतिथियों एवं छात्र/छात्राओं ने शांति एवं सद्भावना के प्रतीक रंग-बिरंगें गुब्बारों को आकाश में उड़ा कर अपने जोश एवं उमंग को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राजीव सिंह ने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में आज लम्बीकूद, चेयर रेस, टग ऑफ वार, थ्री बाल रेस, स्टिक बैलून रेस आदि प्रतियोगिताओ में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सुलेमान सिद्दीकी एवं अध्यापिका डॉली के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।