शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़ रायबरेली: रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय पंडित उमा शंकर मिश्रा के नाती रजत दीक्ष...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़ रायबरेली: रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय पंडित उमा शंकर मिश्रा के नाती रजत दीक्षित ने इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर अपनी माता छाया दीक्षित, पिता सुरेश दीक्षित, नाना उमाशंकर मिश्रा, मामा गणेश शंकर मिश्रा व संदीप बाजपेयी, गरिमा बाजपेयी, प्रतिष्ठा एवं कृष्ण किशोर त्रिपाठी सहित राम कुमार पांडेय, अभिनव मिश्र तथा आर्या मिश्र का नाम रोशन करने के साथ ही लखनऊ और रायबरेली का मान बढ़ाया।
आपको बता दें कि, रजत दीक्षित को केरल के कोच्चि शहर में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय नौसेना के एडमिरल कर्मवीर सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया है। राजधानी लखनऊ के 484 सेक्टर डी एलडीए कॉलोनी निवासी रजत दीक्षित के पिता सतीश दीक्षित रेलवे में हैं, जिन्होंने रजत को शिक्षा दीक्षा लखनऊ में दिलाई।
रजत दीक्षित ने बताया कि, उसने श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज में मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक किया है। रजत ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, समारोह में 315 लोग शामिल हुए थे। जिसमें से 6 कैडेट्स विदेश से आए थे। शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती गांव से रजत दीक्षित के मामा गणेश शंकर मिश्रा, लखनऊ से पहुंचे पिता सतीश दीक्षित, माता छाया दीक्षित ने केरल कि कोच्चि शहर में आयोजित समारोह में पहुंचकर रजत दीक्षित को शुभकामनाएं दी।
वहीं अविनाश शुक्ल, रजत के छोटे भाई वैभव दीक्षित, ममेरे भाई एडवोकेट गौरव मिश्रा ने भाई रजत को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।