शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के ...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टरों की रेख देख में समाचार लिखे जाने तक किया जा रहा था।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सुभाष वार्ड बछरावां चौराहा हैदरगढ़ की रहने वाली आशा गुप्ता (45) वर्ष पत्नी रमेश कुमार गुप्ता अपने बेटे सचिन गुप्ता के साथ बुधवार को सायं काल बाइक से बछरावां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी बांदा - बहराइच हाईवे पर भवानीगढ़ ग्राम पंचायत के चमरही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सचिन गुप्ता बाइक सहित हाईवे की पटरी पर गिर पड़ा, गिरने के साथ ही बाइक चालक सचिन की मां आशा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों की मदद से घायल आशा गुप्ता को एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर प्रेम शरन द्वारा गंभीर रूप से घायल आशा गुप्ता का इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल महिला का इलाज सीएचसी शिवगढ़ में चल रहा था।
डॉ.प्रेमशरन ने बताया कि, घायल आशा गुप्ता के सर में कई टांके लगे हैं। इलाज किया जा रहा है आवश्यकता पड़ी तो जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा।