Under 19 Cricket World Cup: फौजी के बेटे हैं ध्रुव चंद जुरेल
अंडर 19 टीम के विकेट कीपर ध्रुव चंद जुरेल के पिता नेम सिंह 1999 में करगिल युद्ध में लड़े थे। सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत नेम सिंह अपने बेटे ध्रुव को फौजी बनाना चाहते थे। ध्रुव तारे की तरह अपने लक्ष्य पर अटल ध्रुव क्रिकेटर बनाने लिए जुटे रहे।
उन्होंने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया को जिताने में अहम रोल निभाया था। साथ ही अंडर-19 एशिया कप के लिए उन्हें कप्तानी दी गई थी। अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ध्रुव ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी छोड़ दी थी।
ग्रुप ए में है भारत
अगले महीने से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे 13 वें अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ रखा गया है।भारत के ग्रुप मुकाबले 19 जनवरी को श्रीलंका से 21 जनवरी को जापान से 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से नॉकआउट मुकाबले 28 जनवरी : पहला क्वार्टर फाइनल 29 जनवरी : दूसरा क्वार्टर फाइनल 30 जनवरी : तीसरा क्वार्टर फाइनल 31 जनवरी : चौथा क्वार्टर फाइनल 4 फरवरी : पहला सेमीफाइनल 6 फरवरी : दूसरा सेमीफाइनल 9 फरवरी : फाइनल
भारतीय अंडर-19 टीम प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे़, रवि विश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थव अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल।