रविवार 09 अगस्त 2020 से शनिवार 15 अगस्त 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ,
समय अनुकूल आ रहा है। यह सप्ताह उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। कोई नया सुखद समाचार मिलेगा। किसी नये काम की शुरूआत होने की सम्भावना है। अवसर अच्छा है। कारोबार के लिए नये मित्र बनेंगे। धर्म के कार्य में भागीदारी होगी और परिजनों में सामंजस्य बनेगा। कठिनाईयां कम होंगी।
वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो,
समय मध्यम है। धन का लाभ मिलेगा। पराक्रम बढेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढेगी। घरेलू समस्याएं बनेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों से सुख प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी से लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। उदर-विकार की समस्या रहेगी। यात्रा सम्भलकर करें। व्यय अधिक होगा।
मिथुन राशि:- क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा,
सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। धन मार्ग में थोडी बाधा है, थोडा-थोडा करके आयेगा। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। भाग्य साथ देगा। बुद्धि-विवेक से कार्य करेंगे। भूमि-जायदाद सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा।
कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,
सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। कार्य में व्यस्तता बनेगी। मित्रों से केवल आश्वासन ही मिलेगा, लाभ नहीं। कार्य में उपलब्धि एवं राजकाज में सफलता के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि आपका अच्छा है। शत्रु पराजित होंगे। मनोबल बढेगा।
सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे,
समय ठीक चल रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। राज्य से लाभ मिलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। धन का लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में प्रगति रहेगी। नियम अनुसार ही कार्य करोगे। धर्म कार्य में आस्था में वृद्धि होगी। मित्र साथ होंगे।
कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो,
समय लाभपूर्ण है। धर्म यात्रा होगी। स्त्री द्वारा अच्छे कार्य में व्यय होगा। मन चलायमान रहेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। थोडा संतान की ओर से मन में चिंता रहेगी। अज्ञात सा भय बना रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का लाभ मिलता रहेगा। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी। मनोबल ऊंचा होगा।
तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते,
सप्ताह लाभकारी रहेगा। धन का आगमन होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में प्रगति तथा निर्माण कार्य में वृद्धि होगी। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता तथा अनेक प्रकार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू,
कार्य में बाधाएं दूर होंगी। नई आशा जागृत होगी। सफलता के आसार बनेंगे। धन का आंशिक लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं से तनाव में रहोगे। धीरे-धीरे कम होगी। कुटुम्बजनों से सुख सहयोग प्राप्त
धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे,
समय बाधाओं का चल रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दैनिक कार्यों पर ध्यान रखें। परिवार में असामाजस्य बनेगा। उदर-विकार की समस्या हो सकती है। व्यापार में कठिनाई होगी। अधिक परिश्रम होगा। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आंशिक लाभ होगा।
मकर राशि:- भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो,
तनाव से थोडा आराम मिलेगा। कुछ मानसिक समस्याएं परेशान करेगी। अपनी समस्याओं को परिजनों से शेयर करें, समाधान निकलेगा। धन का आगमन होगा। कठिनाईया कुद कम होंगी। समय का सदुपयोग होगा। राजकाज में थोडा विलम्ब होगा। मित्रों से सहयोग की आशा न करें।
कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा,
धन का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में संलग्रता बढेगी। यद्यपि कुछ आलोचनाएं होगी, किन्तु यश, प्रतिष्ठा का लाभ भी प्राप्त होगा। गया हुआ धन वापस आयेगा। दैनिक कार्यों में तीव्रता रहेगी। मित्रों का सहयोग एवं साझेदारी में लाभ मिलेगा।
मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची,
समय ठीक चल रहा है। कारोबार का विस्तार होगा। दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों से सुख मिलेगा। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी। पत्नी सुख एवं संतान के प्रति प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यापार में धन लगेगा।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453