दैनिक पंचांग व राशिफल; रविवार 09 अगस्त 2020
-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)
पंचांग
श्रावण मासे, कृष्ण पक्षे,
तिथि षष्ठी अहोरात्र
नक्षत्र रेवती 19:05:08
योग धृति 06:43:21
करण गरज 17:29:28
वार रविवार
चन्द्र राशि मीन 19:05:08
चन्द्र राशि मेष 19:05:08
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर प्रमादी
विक्रम संवत 2077 विक्रम संवत
शाका संवत 1942 शाका संवत
राशिफल,
मेष राशि:- आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च हो सकता है।
क्या न करें:- खर्चों को अनियंत्रित न होने दें।
वृष राशि:- आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
क्या न करें:- आज किसी करीबी मित्र पर भी भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।
मिथुन राशि:- आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।
क्या न करें:- आज अपनी बचत किसी को उधार न दें।
कर्क राशि:- आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं।
क्या न करें:- शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी विवाद का हिस्सा न बनें।
सिंह राशि:- आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे।
क्या न करें:- आज निवेश न करें, कहीं पैसा फंसने का योग बन रहा है।
कन्या राशि:- आप अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे।
क्या न करें:- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
तुला राशि:- योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। आज परिवार में आपकी वाणी के कारण सदस्य आप के विरुद्ध हो सकते हैं।
क्या न करें:- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि:- आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल की राजनीति आपको व्यथित कर सकती है।
क्या न करें:- आज बाहर जाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि:- मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नया हसिल करेंगे। पैसे का निवेश सही जगह करेंगे।
क्या न करें:- आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस नहीं खोना है।
मकर राशि:- आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे।
क्या न करें:- सहकर्मियों का नाराज न करें। उनसे मनमुटाव न रखें।
कुम्भ राशि:- आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को नया कांट्रेक्ट मिल सकता है। बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है।
क्या न करे-आज अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
मीन राशि:- आज नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें।
क्या न करें:- आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453