शिवाकान्त अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात भव्य श्री कृष्ण...
शिवाकान्त अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें विकासखंड क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में लोगों ने श्रीकृष्ण जयकारे के साथ लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन कार्य संपन्न किया।
आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अगुवाई में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन थाना प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने पहुंच कर कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के दौरान राम नरेश रावत ने कहा कि, श्री कृष्ण का जीवन बहुत ही साधारण मनुष्य की तरह रहा है। 16 कलाओं से परिपूर्ण श्री कृष्ण जी ने अपने को सदैव एक साधारण मनुष्य की तरह प्रस्तुत करके समाज को एक सीख दी। तमाम कुरीतियों को उन्होंने नष्ट किया। सभी तरह के भेदभाव को समाप्त करते हुए 115 वर्ष की आयु पूर्ण की।। रामनरेश रावत ने कहा कि, 16 कलाओं से परिपूर्ण श्री कृष्ण जी को भले ही कवियों ने अपने अपने तरीके से प्रस्तुत किया हो, किंतु वह समाज के लिए नई दशा और दिशा देने का कार्य करते हैं।यही कारण है कि, परशुराम जी 8 कलाओं से, 12 कलाओं से श्री रामचंद्र और 16 कलाओं से परिपूर्ण श्री कृष्ण चंद्र ने विभिन्न युगों में जन्म लेकर मनुष्यों को एक संदेश देने का कार्य करते है।
वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी ने कहा कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। लोग इस दिन व्रत और पूजापाठ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, यह त्योहार मनाकर हर मनोकामना पूरी की जा सकती है। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो वे लोग भी इस दिन विशेष पूजा करके लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से संतान प्राप्ति, दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर उप निरीक्षक राम कृपाल सिंह, कृष्ण चंद्र कनौजिया, पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, आशु सिंह, सरद सिंह, सरोज गौतम, विष्णु कुमार गोस्वामी, रतीपाल आदि उपस्थित रहे।