दैनिक पंचांग व राशिफल; मंगलवार 25 अगस्त 2020
-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)
पंचांग
भाद्रपद मासे, शुक्ल पक्षे,
तिथि सप्तमी 12:21:19
नक्षत्र विशाखा 13:57:43
योग इंद्रा 21:48:12
करण वाणिज 12:21:18
करण विष्टि भद्र 23:26:41
वार मंगलवार
चन्द्र राशि तुला 08:15:38
चन्द्र राशि वृश्चिक 08:15:38
सूर्य राशि सिंह
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर प्रमादी
विक्रम संवत 2077 विक्रम संवत
शाका संवत 1942 शाका संवत
राशिफल,
मेष राशि:- आज आंखों से सम्बंधित कोई दिक्कत हो सकती है। स्वयं पर भरोसा रखकर किसी भी काम में हाथ डालें। संपर्क सूत्र बढ़ेंगे।
उपाय:- किसी भी भिखारी या बीमार को दवाई दिलाएं।
वृष राशि:- अपने प्यार के साथ अच्छा टाइम पास होगा। आज हर मनोकामना पूरी होगी। कुछ बातों को छुपाकर रखें अन्यथा नज़र लगने का खतरा है।
उपाय:- एक कागज़ पर अपना और अपने प्यार का नाम लिख कर किसी फूल से पिंक रंग का तिलक लगाएं। शाम तक अपने पास रखें।
मिथुन राशि:- अपने से छोटों से बहस हो सकती है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें। वर्क प्लेस पर छवि व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय:- घर में खीर बना कर भगवान को भोग लगाएं। उसके बाद माता-पिता को खिलाएं। फिर सबको बांटें।
कर्क राशि:- घर में सारा सामान संभाल कर रखें, खासकर गोल्ड का सामान। जरा सी चूक नुकसान करवा सकती है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
उपाय:- 11 पीले फूल या पीली सरसों 250 ग्राम किसी जलती हुई आग में डालें।
सिंह राशि:- पुरानी यादों का मेला आपको चिंता में डाल सकता है। कोई भी गलती न करें नहीं तो मेहनत खराब हो जाएगी। कोई बड़ा निवेश करेंगे।
उपाय:- पांच बादाम साथ रखें और शाम को किसी पेड़ के नीचे रख दें।
कन्या राशि:- आज सारा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ लाभ प्राप्त होंगे। किसी दुश्मन की हार की खबर मिल सकती है।
उपाय:- आपको मंदिर में जा कर शंखनाद करना है और भोले बाबा की आरती भी करनी है।
तुला राशि:- आज घर में कोई मशीन ज्यादा तंग कर सकती है। बिजली के उपकरण आपको बदलने पड़ सकते हैं। कठिन से कठिन काम को पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय:- मंगल देव और शनि देव के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि:- कपड़ों की खरीदारी के लिए दिन अच्छा है। किसी रिश्तेदार के आने के आसार हैं। जिसके आने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
उपाय:- आज गहरे पानी से दूर रहें।
धनु राशि:- आज किसी महामारी का असर हो सकता है। घर के आस पास के वातावरण में कुछ ज्यादा ही नकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
उपाय:- मन को शांत रखना होगा।
घर में सारा दिन महामन्त्र का जाप करें या सुनें।
मकर राशि:- आज आपको कुछ ज्यादा ही शांति का प्रदर्शन करना होगा। जाने-अनजाने लोग आपसे उलझ सकते हैं। बिना किसी गलती के भी आपको सुनना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
उपाय:- आज सारा दिन हल्का खाना और फल आहार लें। ज्यादा मसाला आज न खाएं और एक छोटा पैकेट गर्म मसाला दान करें।
कुम्भ राशि:- आपके आस-पास का माहौल काफ़ी सुखद रहेगा। बिना किसी मेहनत के सारे काम बन जाएंगे। हर बात को सम्मान मिलेगा।
उपाय:- एक लौंग और कपूर साथ में जलाना है।
मीन राशि:- शरीर दर्द से परेशान हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यावसायिक स्थल पर कुछ नए कांट्रैक्ट मिल सकते हैं।
उपाय:- एक पानी वाला नारियल और 4 सूखी लाल मिर्च मंदिर में रख आएं।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
Comments
Post a Comment