Uttar pradesh

सादुल्लाह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश

सादुल्लाह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश


इक़बाल खान/पवन चतुर्वेदी
सादुल्लाहनगर/बलरामपुर। जनपद बलरामपुर थाना क्षेत्र सादुल्लानगर के ग्राम सभा मानीगढ़ा से श्रीराम जानकी मंदिर से बीते 24/25 अगस्त 2020 की रात को राम जानकी मन्दिर से राम,लक्ष्मण,जानकी व गणेश जी की मूर्ति को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।
जिसका हफ्ते भर के अंदर ही पुलिस टीम,स्वाट टीम/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एक साथ मिलकर गहनता से जांच व विवेचना करते हुए मुख़बिर खास की सूचना के आधार पर कस्बा घासी पोखरा स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास से दबिश देते हुए दिनाँक 28 अगस्त 2020 को सुबह लगभग पाँच बजकर तीस मिनट पर तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 28 अगस्त 2020 को पुलिस क्षेत्राधिकारी उतरौला राधा रमण सिंह ने सादुल्लाहनगर थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह बताया कि थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम मानीगाढ़ा में 24-25 अगस्त 2020 की रात्रि में राम जानकी मंदिर से मूर्ति चोरी हुई थी। चोरी की घटना को अन्जाम देने से पहले ही चोरों द्वारा मन्दिर की निगरानी कर घटना को अंजाम दिया गया है।
अखिलेश कुमार पाण्डेय पुत्र मुनीजर प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम मानीगढ़ा थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर की तहरीर पर मुकदमा संख्या 95/2020 धारा 457/380 भारतीय दंड विधान के तहत अभियोग पंजीकृत करके विवेचना किया गया तथा चोरी का खुलासा करने और मूर्ति बरामद हेतु पुलिस व स्वाट व सर्विलांस की टीम गठित की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी उतरौला राधा रमण सिंह ने बताया अपराध व अपराधियों पर प्रभारी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी उतरौला बलरामपुर के कुशल निर्देशन में 28 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य,स्वाट टीम प्रभारी दुर्गेश कुमार व सर्विलांस प्रभारी चंद्रहास मिश्र व मय हमराही कर्मचारीगण ने मुखबिर खास की सूचना पर वंचित अपराधी को कस्बा घासी पोखरा स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास हिकमत अमली से सादुल्लाहनगर जाने वाली रोड  रेहरा बाजार मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम खरगा उर्फ मोहनदास पुत्र गनेशी निवासी रसूलपुर सरैया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच,दूसरे ने वसीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम लालपुर करौता थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी व तीसरे ने अपना नाम जलील अहमद पुत्र पीरबख्श ग्राम खरगौली बैकुंठा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया एवं राम,जानकी,लक्ष्मण व गणेश जी की प्रतिमा को बरामद किया गया।
मुकदमा आख्या संख्या 95/2020 धारा 457,380,411 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मोहनदास के पास से श्री राम की मूर्ति पीले धातु,वसीम पुत्र यासीन के पास से गणेश की मूर्ति जो सफेद धातु एवं जलील अहमद पुत्र पीरबख्श के पास से लक्ष्मण जी व जानकी जी की मूर्ति बरामद हुई जो पीले धातु की बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या,उप निरीक्षक राम आशीष,कांस्टेबल उपदेश सिंह,कांस्टेबल फहीमुद्दीन,कांस्टेबल विमलेश सिंह,कांस्टेबल गोविंद कुमार गौड़, कांस्टेबल राणा प्रताप कुमार तथा स्वाट टीम उपनिरीक्षक  दुर्गेश कुमार सिंह,उपनिरिक्षक चन्द्रहास मिश्रा,उपनिरिक्षक पंकज कुमार सिंह,आरक्षी विरजू कुमार,आरक्षी आशीष सिंह,एचसी रामू सरोज,आरक्षी रोहित शुक्ला,आरक्षी अखिलेश कुमार व आरक्षी राकेश शाह उपस्थित रहे।

डीलरशिप के लिए संपर्क करें 9639639200

डीलरशिप के लिए संपर्क करें 9639639200
Name

Advice,65,Agra,269,Ajab Gajab,1894,Aligarh,108,Allahabad,246,Aman Pathan,568,Ambedkar nagar,1887,Amethi,519,Amroha,625,Article,305,Ayodhya,18,Badaun,11,Bahraich,617,Ballia,5,Balrampur,763,Barabanki,8,Barebanki,3,Bareilly,31,Basti,120,beauty tips,54,Bhadohi,1,Bhakti,3,Bihar,500,Bijanaur,6,Bijnor,258,BJP,57,Blog,6897,Bollywood,415,Business Idea,76,business news,217,Carrier,3,Chandigarh,2,chhattisgarh,9,Congress,43,Cricket,41,CRIME NEWS,149,Desh videsh,1068,Dharam karam,15,Earning Tips,3,education,5,Election,1536,English,7,Entertainment,1387,Etah,764,faizabad,276,Farrukhabad,120,fatehpur,1,Firozabad,20,Free Recharge,4,Gadgets,1786,Gaziabad,2,Ghazipur,10,gonda,4,Gorakhpur,6,gujarat,22,gujrat,119,Hardoi,92,Hariyana,316,Health Tips,314,Helth Tips,32,Himachal pradesh,9,Historical news,3,Hollywood,35,Home Design,34,Info,2,International,279,international news,112,Jaipur state news,2,jammu kashmir,55,Jaunpur,1441,jayapur,1,Jharkhand,55,Job,93,Kanpur,79,Karnatak,5,karnatka,17,Kasganj,319,khana khajana,42,Korba,1,Kushinagar,2,Lakhimpur khiri,151,Life Style,362,LIVE,17,lovestory,1,Lucknow,102,Madhya Pradesh,1057,Madhyapradesh,3,Maharashtra,223,Maharastra,4,Mathura,81,Media Event,19,Media Job,13,Media News,1337,Member Of Parliament,5,Mirzapur,55,Mirzapur-news,7,Mohd Zahid,1156,mumbai,4,Muradabad,15,Muzaffarnagar,2,Nadeem S Akhtar,689,Narendra modi,523,National,138,National News,282,New Delhi,9574,news,1,ONE CLICK 5 NEWS,15,Panjab,39,Patiyali news,2,Patna,2,Pilibhit,10,Political,24,poltical news,253,Poltics,642,Prayag,3,Prayagraj,3,punjab,48,Quiz,71,Raebareli,7634,Rajasthan,1524,rajsthan,29,Ramzan,35,Rashifal,1096,Ratlam,2,Raybareilly,9,Raybrely,4,s,2,Saharanpur,80,Samajwadi party,72,Sambhal,110,Shahjahanpur,141,Sharanpur,152,Shayari,41,Shivakant Awasthi,3,Shravasti,2,Sitapur,61,SP Mittal,423,Special news,68,sports,165,Sports news,25,Sravasti,2376,State News,21685,stateç,2,statenews,494,Sultanpur,295,Survey,11,technology news,41,Tecnology,81,Unnav,3,unnaw,2,Urdu,6,uttar pardesh,2865,uttar pradesh,20645,uttar spardesh,36,Uttarakhand,77,uttarpardesh,73,uttarpradesh,201,uttarpradeshUttar,9,Uttrakhand,28,video,5435,Vihar,1,Viral Post,2189,Viral Video,1221,Voting,9,Wasim akram tyagi,287,west bangal,5,West Bengal,101,Wishing,5,अंसारी समाज,1,इबादत,1,उत्तर प्रदेश,4,उथल पुथल,11,क़ुरआन,1,ज़कात,1,डॉक्टर,1,धर्म कर्म,364,धामपुर बिजनौर,1,धामपुर विधानसभा,1,नईम उल हसन,1,नमाज़,1,पत्रकार बाबू अंसारी,1,फ़ितरा,1,बाबू अंसारी,1,बिजनौर,2,बिजली घर स्योहारा,1,मूलचंद चौहान,1,यूपी चुनाव 2022,2,यूपी विधुत कर्मचारियों की हरताल,1,रमज़ान,1,राज्य समाचार,5,रायबरेली,3,रोज़ा,1,विधानसभा 20,1,सदका,1,सपा,1,स्योहारा,2,स्वास्थ,1,हेल्थ,1,
ltr
item
CARE OF MEDIA: सादुल्लाह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश
सादुल्लाह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश
सादुल्लाह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर किया मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश
https://1.bp.blogspot.com/-63haY3EhCaY/X0kQQxtuMLI/AAAAAAABzDU/n__B4SFZHT8JCrM21EWp_dUrAeGIrtsNACLcBGAsYHQ/s640/WhatsApp%2BImage%2B2020-08-28%2Bat%2B18.15.04.jpeg
https://1.bp.blogspot.com/-63haY3EhCaY/X0kQQxtuMLI/AAAAAAABzDU/n__B4SFZHT8JCrM21EWp_dUrAeGIrtsNACLcBGAsYHQ/s72-c/WhatsApp%2BImage%2B2020-08-28%2Bat%2B18.15.04.jpeg
CARE OF MEDIA
https://www.careofmedia.com/2020/08/280.html
https://www.careofmedia.com/
https://www.careofmedia.com/
https://www.careofmedia.com/2020/08/280.html
true
3701702825773277879
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy