लड़कियों से सेक्स चैटिंग में खर्च कर डाले 2 करोड़ रूपये, अकाउंटेंट ने इस तरह की ज्वेलर के खाते से दो करोड़ की हेराफेरी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मशहूर थोक बाजार करोल बाग से एक अजीबो- पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ज्वेलर के खाते से दो करोड़ की ठगी के मामले में अकाउंटेंट महेश बडोला को गिरफ्तार किया है। महेश बडोला पर आरोप है कि चीनी एप से लड़कियों से सेक्स चैटिंग करने के लिए रुपये की हेराफेरी की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि करोलबाग इलाके में एमसी ज्वेलर नाम की फर्म है। इसके मालिक दिनेश कुमार ने फर्म के खाते से दो करोड़ रुपये अवैध निकासी की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में की थी। उन्होंने फर्म में एकाउंटेंट महेश बडोला और शरद अग्रवाल के खिलाफ करोलबाग थाने में शिकायत दी थी। जिसे बाद में ईओडब्ल्यू में स्थानांतरित कर दिया गया था।
उधर घटना के बाद से आरोपित महेश फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बु्राड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महेश को बिगो एप से लड़कियों से चैटिंग करने की लत थी। पुलिस ने बताया कि उसने साथ में ही काम करने वाले दो लोगों के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया और फिर वहां से ईओडब्लयू कर दिया।
चाइनीज सेक्स चैटिंग एप BIGO पर ही वो पूरा पैसा खर्च कर देता था। ये एक एप है जिसमें तमाम लोग एक दूसरे से बातें करते हैं। इसमें लड़कियों से बात करने के लिए अलग से पैसा डलवाना पड़ता है और फिर उसके बाद चैट शुरू हो जाती है। इसके चार्ज डॉलर्स में होते हैं और एक बार आपको इसकी लत लग गई तो आपको पैसा कुछ नहीं लगेगा।