मुश्किल से हुई शादी, दुल्हन निकली लुटेरी और लूटकर ले गई साढ़े चार लाख
जींद। अगर आप शादी का इरादा कर रहे हैं, तो आप हो जाइये सावधान क्योंकि लुटेरी दुल्हन आपको भी बना सकती है अपना शिकार..। इन दिनों जींद का लुटेरी दुल्हन का गैंग शादी के नाम पर भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जींद के देशा खेड़ा गांव की बेटी ने रोहतक में दुल्हन बन कर लूट को अंजाम दिया है।
कई युवकों को अपना घर चलाने के लिए विवाह करना भी महंगा पडऩे लगा है। रोहतक जिले के गांव निंदाना में एक कुंवारे युवक को दुल्हन लाना इतना महंगा पड़ा कि दुल्हन तो गई ही, साथ ही साढ़े चार लाख रुपए का चूना भी लगा गई।
जानकारी अनुसार, निंदाना गांव में दो कुंवारे भाइयों का विवाह नहीं हो पा रहा था। पुठ्ठी निवासी एक व्यक्ति ने इनमें से एक की शादी कराने का झांसा देकर जींद जिले के गांव देशा खेड़ा की लडक़ी से ब्याह करवा दिया और साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। दुल्हन भी आई तो नकली।
वह पहले से ही विवाहिता थी। शादी के अगले दिन ही फर्जी दुल्हन घर में रखे गहने-नकदी लेकर अपने भाई के साथ भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन दूल्हे शादी कर के पछता रहे हैं क्योंकि न तो पैसा मिला न विसाले सनम।
Comments
Post a Comment