कोरोना कम नहीं कर पाया आशिकों का जज्बा, ढूंढ निकाला इश्क फरमाने का नया तरीका...
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में फ़ैल चुका है। दिनों-दिन इस वायरस की चपेट में आने वाले नए मामलों और इससे होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी सब कुछ बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि अब ऑफिस की छूट दे दी गई है, लेकिन जब तक नहीं खुले थे तब तक सभी को घर के अंदर बंद रहने के आदेश जारी थे।
हरियाणा में भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गयी है। साथ ही उनसे घर पर ही रहने की गुजारिश की गयी थी। ऐसे में घर पर बैठे लोग वक्त गुजारने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे थे। बोरियत से बचने के लिए लोग अपने घरों की बालकनी में आकर इकट्ठे गाना गा रहे हैं तो कई लोग साथ कसरत करते दिख रहे हैं। नई नई रेसिपी बना बना कर वीडियों डाले जा रहे थे। ऐसे में सब से अधिक प्रभाव पड़ा युवाओं की लाइफ पर।
जी हां, घर में रहने के कारण आशिक युवाओं के लिए खासी परेशानी पैदा हो गई। क्योंकि घर में रहने के कारण आशिक एक दूसरे से आपस में नहीं मिल पा रहे थे। मगर इस बीच पंजाब यूनिवर्सिटी के दो युवाओं ने इससे बचने का तरीका भी खोज निकाला है। एक खबर के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले अंकित शर्मा ने अपनी चंडीगढ़ की प्रेमिका दिव्या से कहा कि इन्हें ज़ूम डेटिंग वेबसाइट बनानी चाहिए।
कुछ घंटों के प्रयास के बाद इन्होंने 'लव ओवर' नाम का एप तैयार किया। इस एप में कॉलेज के छात्र वीडियो चैट पर डेटिंग कर सकते हैं। 12 मार्च की आधी रात को इस आईडिया पर काम शुरू किया गया और 13 मार्च तक इसमें 2200 से भी अधिक स्टूडेंट्स साइन इन कर चुके थे। नया एप लव ओवर गूगल की तरह ही काम करता है।
इसमें दर्ज किये गए कॉलेज के छात्र अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। इनका जिसके साथ मैच होता है उसके साथ दोस्ती या ब्लाइंड डेट भी कर सकते हैं। अब आशिकों को सिर्फ इसी एप का सहारा था लेकिन था परफेक्ट जिसके चलते अभी तक उनकी आशिकी बरकरार हैं।