लड़कियों को पसंद आते हैं सफ़ेद बालों वाले मर्द, आप भी छोड़िए डाई लगाना
चाहे हॉलीवुड के ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी हो या फिर बॉलीवुड के मिलिंद सोमन, इनमें कुछ तो ऐसी खासियत है कि नजरें इन्हीं पर रुक जाती हैं। इनकी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाती है इनके ग्रे हेयर। हाल ही में, एक ऑनलाइन डेटिंग साइट द्वारा कराए गए सर्वे में ये बात सामने आयी है कि महिलाओं को वो मर्द पसंद आते हैं जिनके बालों का टेक्सचर सफ़ेद होता जा रहा हो।
इस सर्वे में शामिल हुई महिलाओं में से 72 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ग्रे बालों वाले मर्दों के लिए वोट किया। इसके आधार पर ये कहा जा सकता है सामान्य बालों वाले पुरुषों की तुलना में ग्रे बालों वाले मर्द महिलाओं को ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
इस ऑनलाइन डेटिंग साइट द्वारा कराये गए सर्वे के मुताबिक महिलाओं को ग्रे बालों वाले मर्द पसंद हैं लेकिन वो उसमें बूढें न लगें। इतना ही नहीं, बालों के सफ़ेद होने का पैटर्न भी मायने रखता है। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों के मुताबिक पूरे सफेद बाल की तुलना में कुछ पैटर्न में मर्दों के सफेद बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं।
रिसर्चर की स्टडी के मुताबिक महिलाओं द्वारा उन पुरुषों की तरफ आकर्षित होना नया नहीं है जो उनके पिता के समान नजर आते हैं। दरअसल इससे उन्हें सिक्योरिटी और सुरक्षा की भावना मिलती है। ये एक बहुत बड़ी वजह है कि महिलाएं ग्रे बालों वाले पुरुषों की तरफ खिंचाव महसूस करती हैं।
ये बात हम सभी जानते हैं कि लोग अपने पार्टनर में समझदारी और परिपक्वता ढूंढते हैं जो उम्र के साथ आती है। अधिकतर मौकों पर पुरुषों के बाल एक निश्चित उम्र के बाद पकने लगते हैं और इस वजह से सफ़ेद होते बालों को परिपक्वता के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस वजह से भी महिलाएं ग्रे बालों वाले पुरुषों को पसंद करती हैं।