शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय द्वारा जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय द्वारा जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक ओसाह स्थित उनके कार्यालय पर की गई। जिसमें विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ बाबू शुक्ला, उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, महासचिव दुर्गेश शुक्ला, सचिव सुनील तिवारी, मीडिया प्रभारी अंकित पांडेय, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरिवंश द्विवेदी उर्फ राजू, ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, बछरावां ब्लॉक उपाध्यक्ष रत्नेश अवस्थी, बछरावां ब्लाक महासचिव प्रवीण कुमार शुक्ला तथा बछरावां ब्लॉक सचिव कृपाशंकर शुक्ला को मनोनीत किया गया है।
आपको बता दें कि, प्रबुद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज द्वारा 15 दिन के अंदर विधानसभा व तीनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी बनाकर घोषित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के उपरांत राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि, प्रबुद्ध वर्ग महासभा की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। महासभा ने ब्राह्मणों से अपील किया है कि, देश में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी का वह सभी समर्थन करें। उन्होंने कहा कि, ब्राह्मणों के साथ हो रहीं घटनाओं से ब्राह्मण समाज आहत है। मौजूदा सरकार में ब्राह्मण उपेक्षित है तथा ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं।इस मौके पर उमाकांत मिश्रा, राम लोचन पांडेय, राघवेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार त्रिवेदी, मनोज त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।