खाद की किल्लत व महंगे दामों पर बेची जा रही यूरिया खाद के संबंध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।। Raebareli news ।।
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में खाद की किल्लत व महंगे दामों पर बेची जा रही यूरिया के संबंध में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महराजगंज तहसील मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी विनय कुमार मिश्रा को सौंपा।
आपको बता दें कि, ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा है कि, आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। आम जनमानस हत्या लूट डकैती से परेशान है, तथा चुनाव से पहले किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान हैरान, परेशान तथा त्रस्त है। यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का किसान यूरिया खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। किसानों का दर्द जानने वाला कोई नहीं है।
वही कांग्रेसी नेताओं ने यह भी कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में किसानों को समय समय पर खाद व बीज तथा बिजली उपलब्ध कराई जाती रही है, लेकिन मौजूदा समय में केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा की सरकार ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। धान की रोपाई के बाद से अब तक किसानों को यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकना पड रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह, महराजगंज ब्लाक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, शिवनायक सिंह, दिनेश यदाव, गिरजेश श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, चंद्रभान सिंह, छेदीलाल पासी, हनुमान जायसवाल, अर्जुन पासी, सुशील मौर्य, भगवानदीन फौजी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment