शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को डाकबंगला जिला पंचायत महराजगंज के प्रांगण में नव निर्मित बारात घर का उद्घाटन जिला पंचायत अध...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को डाकबंगला जिला पंचायत महराजगंज के प्रांगण में नव निर्मित बारात घर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने आचार्य सीताराम मिश्र के द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया।
आपको बता दें कि, अध्यक्ष जिला पंचायत अवधेश सिंह ने जिला पंचायत निधि से बारात घर के निर्माण कार्य के लिए साढ़े अठारह लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई थी। बारात घर के उद्घाटन के दौरान अवधेश सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि, बारात घर के निर्माण कार्य से महराजगंज कस्बा सहित आसपास के गांव में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को फायदा मिलेगा।इसके निर्माण से क्षेत्रीय लोगों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समस्याएं दूर हो सकेगी, उन्होंने कहा कि, महराजगंज सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की काफी समय से बारात घर के निर्माण की मांग हो रही थी, जो आज पूर्ण हो गई है। बारात घर बन जाने से स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। बारात घर बहुत ही भव्य एवं सुंदर बना है। उन्होंने यह भी कहा कि, बारात घर के किराए का उचित निर्धारण किया जाए, ताकि महराजगंज के निर्मल एवं गरीबों को राहत मिले और वे अपना सांस्कृतिक, मांगलिक आदि कार्यों को सुगमता से कर सकें। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास के कार्यो में निरंतर क्रिया शील है। बात चाहे शिक्षा की हो, या फिर स्वास्थ्य सेवाओं की हर क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं को लागू कर सुविधाऐं उपलब्ध कराई है। जिससे आम जन को सुविधाएं मिल रही हैं। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि शिवम तिवारी, रमेश अवस्थी, नीलू सिंह, ऋषि सिंह करणी सेना जिला अध्यक्ष, डब्बू सिंह प्रधान प्रतिनिधि, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, हैप्पी सिंह, अनुपम जायसवाल, विनय सिंह, अन्नू सिंह, सत्यम त्रिवेदी, बिल्ला सिंह प्रधान प्रतिनिधि, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, भाजपा वर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, अतुल सिंह प्रधान, सत्रोहन वर्मा प्रधान, युवा भाजपा नेता भोलू सिंह, अनवर, उमेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि, गंगाराम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।