शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्रामसभा ताजुद्दीनपुर में विगत 1 महीने के दौरान रिकॉर्ड तादात में विकास कार्यों ...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्रामसभा ताजुद्दीनपुर में विगत 1 महीने के दौरान रिकॉर्ड तादात में विकास कार्यों का खाका खड़ा करके कीर्तिमान बनाया है। गांव में हो रहे ताबड़तोड़ विकास कार्यों को कराने का श्रेय ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व उनके पति राजू सिंह को जाता है। इन कार्यों के शुरू होने के बाद यहां बड़ी तादाद में लॉकडाउन के दौरान शहरों से पलायन कर गांव वापस लौटे लोगों को न केवल रोजगार उपलब्ध हुआ है, बल्कि ग्राम सभा में लॉकडाउन के चलते थम सा गया विकास का पहिया भी तेजी से घूमने लगा है। ग्रामीण ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर बहुत ही गदगद हैं, और प्रधान राजकुमारी तथा उनके पति राजू सिंह व ससुर डल्लन सिंह की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।
आपको बता दें कि, वर्षों से विकास के मामले में काफी पीछे चल रहा ताजुद्दीनपुर गांव अब अचानक विकास की दौड़ में लगातार आगे बढ़ रहा है। जिसका श्रेय मौजूदा ग्राम प्रधान राजकुमारी को जाता है। राजकुमारी का काम देखने वाले उनके प्रतिनिधि राजू सिंह ने बताया कि, इस समय ग्रामसभा में विगत नाग पंचमी को गरीब और जरूरतमंदों को मैदा तथा चीनी वितरित की गई। वहीं विगत रक्षाबंधन में विधवाओं को साड़ी तथा विकलांगों को पैंट शर्ट दिए गए। उन्होंने आगे बताया कि, समस्त ग्राम सभा में 110 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई। 50 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया। 118 मीटर पक्की नाली बनवाई गई तथा 10 लाख रुपए का कच्चा काम विगत 1 महीने में करवाया गया है।ग्राम प्रधान के कार्यकाल में जितना विकास 1 महीने में कराया गया है। लोगों का कहना है कि, इतना काम विगत कई दशकों में इस ग्राम पंचायत में नहीं हुआ है, अब ग्रामीणों की मांग है कि, गांव में इंटर कॉलेज खोला जाए, साथ ही आवारा पशुओं के बंद करने को एक ग्रामीण पशु संरक्षण शाला के साथ-साथ कुछ इंडिया मार्का हैंड पंप और सोलर लाइटे आदि भी लगवा दिया जाए, तो गांव के विकास में चार चांद लग जाएंगे।