शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा अवध क्षेत्र के प्रभारी पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा है कि, संगठन को मज...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा अवध क्षेत्र के प्रभारी पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा है कि, संगठन को मजबूत बनाकर ही हम जनता पर मजबूत पकड़ बना सकते हैं, और संगठन के माध्यम से ही कांग्रेस सत्ता को पुनः हासिल करेगी। जनता की सेवा करना ही कांग्रेस का लक्ष्य है, सभी कार्यकर्ता जी-जान से मेहनत करके संगठन को इतना मजबूत बनावे, ताकि भाजपा जैसी फासिस्ट ताकतों को सत्ता से हटाया जा सके। श्री सचान आज यहां महराजगंज कस्बे में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद के दावेदारों के समक्ष यह विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर लगभग 100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष पद संभालने के लिए फार्म भरे हैं।
आपको बता दें कि, यहां महराजगंज कस्बे में कांग्रेस के संपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राकेश सचान ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के मूल्य और संविधान की मान्यता के अनुरूप काम करने वाली पार्टी है। इसमें सर्वानुमति के आधार पर लोगों को दायित्व सौपा जाते हैं, और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को बहुत महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक संगठन है, और देश के करोड़ों-करोड़ देशवासी आशा भरी निगाहों से कांग्रेश की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि, उसे संगठन में महत्वपूर्ण पद मिले किंतु इसके लिए वह पूरे समर्पण के साथ सबके समन्वय स्थापित कर काम करने की इच्छा रखने वालों को ही पद दिया जाता है।
उन्होंने महराजगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अनुशासन, धैर्य, पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण जैसी भावनाओं का उल्लेख करते हुए जमकर प्रशंसा की है, और यह भी बताया कि, आज प्राप्त हुए फार्म को ले जाकर नेतृत्व के समक्ष रखे जाएंगे और नेतृत्व के निर्देश पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव फरहान वारसी, प्रदेश सचिव सुशील पासी, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, जिला सचिव मोहम्मद उमर व सुमित्रा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, एआईसीसी सदस्य व पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में युवा नेता प्रदीप चौधरी, राम उदित चौरसिया, जितेंद्र शुक्ला, न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा सहित 100 लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष के पद का फार्म भरा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी साहब शरण पासी, नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, भरत मिश्रा, हौसला प्रसाद मिश्रा, गया प्रसाद चौरसिया, जीतू पंडित, प्रिंस वैस्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, मोहम्मद सत्तार, जावेद अहमद, राहुल सिंह, हरिचरन पासी आदि लोग मौजूद रहे।