शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा है कि, पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करना उन...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा है कि, पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संगठन मजबूत करके ही जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ी और जा जा सकती है। इस कार्य में सपा के प्रत्येक सिपाही को जी जान से जुट जाना चाहिए। इस काम के लिए वह गांव-गांव घर-घर तक जाकर पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे हैं। सबको चाहिए कि, इस महा अभियान में अपना योगदान दें। श्री अकेला ने उक्त उद्गार ओसाह सेक्टर के गांव में भ्रमण के दौरान व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, श्री अकेला के साथ पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने गांव गांव जाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश के बारे में अवगत कराया।
इसी क्रम में श्री अकेला और श्री त्रिवेदी ने कहा है कि, बूथ स्तर का संगठन ही किसी भी पार्टी के रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। उन्होंने आम सहमति से राकेश कुमार पासवान को ओसाह सेक्टर का तथा सहन जगतपुर सेक्टर में महेंद्र यादव को सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किया है।
इस मौके पर बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज त्रिवेदी, युवा सपा नेता धीरज यादव, महेंद्र यादव, राकेश कुमार पासवान, अयोध्या सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।