शिवाकांत अवस्थी डलमऊ/रायबरेली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा नदियों के जलस्तर मे प्रतिदिन बढ़ोत्तरी दर्ज ...
शिवाकांत अवस्थी
डलमऊ/रायबरेली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा नदियों के जलस्तर मे प्रतिदिन बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में गंगा नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी है। क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र में गंगा नदी का बहाव तीव्र गति से बालू के टीले को काटता हुआ गांव की ओर जल प्रवेश कर रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्यवाही पर प्रशासन मौन धारण किए हुए है।
स्थानीय केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 97.340 सेंटीमीटर था, जबकि बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 97.430 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। जबकि गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जो अभी कुछ दिनों तक जलस्तर बढ़ता रहेगा। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि, गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। लेकिन प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी तैयारी नहीं की गई है।गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 860 सेंटीमीटर अभी कम है। इस संबंध में तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत पूरे डंगरी विद्यालय में बाढ़ चौकी बनाई गई है, अभी जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब नहीं पहुंचा है।