अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज नगर इकाई की हुई घोषणा।। Raebareli news ।।
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विकासखंड परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज नगर इकाई की घोषणा हुई, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली अनिल साहू, अवध प्रांत के प्रदेश मंत्री अंकित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया।
आपको बता दें कि, आज महराजगंज विकासखंड परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज नगर इकाई की घोषणा की गई, और विस्तार पर गहनता से चर्चा भी की गई जिसमें मधुरेश प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष, वहीं हरकेश निर्मल को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर सह मंत्री के रूप में मानिक गुप्ता, शिव बरन, अतुल और एसएफडी बने कर्मवीर कुलदीप विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, गौरव, रंजीत मौर्य, एबीपी प्रमुख शिवम विश्वकर्मा, संदीप, मुन्ना सिंह, आंदोलन मंत्री शैलेंद्र यादव को खेल प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Comments
Post a Comment