UP में ब्राहमणों और ठाकुरों की सरकार है, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गणेश मौर्य
अम्बेडकरनगर: भीम आर्मी और पुलिस के बीच हुए बवाल के मद्देनजर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर जनपद पहुंचे। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में आरोपियों और अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त है।
इस समय प्रदेश में ब्राह्मण और ठाकुर डीएम एसपी बने बैठे है और सीएम भी ठाकुर है। प्रशासन और न्यायपालिका में सभी ठाकुर ब्राह्मण बैठे हुए हैं। प्रदेश में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। अपर कास्ट के लोग अपर कॉस्ट को मार रहे है, इसमे आम जनता परेशान है। मुख्यमंत्री को दलितों पिछडो, गरीबो बलात्कार पीड़िताओ की आवाज सुनाई नही पड़ रही है।
दरअसल भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण 22 जून को जहाँगीर गंज थाना क्षेत्र में भीम आर्मी और पुलिस के बीच बवाल के बाद जिला जेल में बंद भीम आर्मी कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे थे। रावण ने कहा अंतिम समय मे प्रशासन ने अनुमति कैंसिल किया है। चंद्रशेखर रावण के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। आगमन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
Comments
Post a Comment