कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 2 पुरुषों के साथ पकड़ी गईं 4 महिलाएं
बरनाला। पंजाब पुलिस ने बरनाला में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, बताया जा रहा है कि कई दिनों से यहां देह व्यापार का गोरखधंधा किया जा रहा था। इस रैकेट की मास्टरमाइंड एक महिला है। पुलिस को सूचना मिली कि कई अज्ञात युवक और महिलाएं एक घर में घुसे हैं, स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो पूरा खेल समझ आया।
दरअसल पूरा मामला शहर के पत्ती रोड स्थित प्यारा कॉलोनी का है, यहां एक महिला कई दिनों से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन कर रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय कोठी से पार्टी की आवाजें सुनाई देती थीं।
कई दफा लोगों को शक हुआ, लेकिन यह शक यकीन में तब बदल गया जब लगातार इस घर में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहा। कहा जा रहा है कि महिला अपने कस्टमरों को अच्छी-अच्छी लड़कियां परोसती थी, ताकि उसका धंधा सदाबहार चलता रहे। हालांकि एक न एक दिन तो इस रैकेट का पर्दाफाश होना था।
एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोठी पर छापा मारा, तो यहां से 4 महिलाओं को 2 ग्राहक पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। इस रैकेट में कई महिलाएं भी शामिल थी।
पुलिस ने मौके से ही अड्डा चला रही महिला सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, अवतार सिंह निवासी खुड्डी रोड बरनाला और चमकौर सिंह भोतना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।