रविवार 20 सितम्बर 2020 से शनिवार 26 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल
आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) छतरपुर मध्यप्रदेश,
किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ज्योतिषीय सलाह के लिए सम्पर्क कर सकते हो, सम्पर्क: 9131366453
मेष राशि:-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ राशि स्वामी-मंगल
सप्ताह थोडी परेशानीदायक रहेगा। मन डावाडोल रहेगा। कारोबार सम्बन्धी समस्याएं रहेंगी। किसी मित्र से अनबन हो सकती है। अधिकारी से तनाव मिल सकता है। कार्य का विशेष ध्यान रखें। पिता का स्वास्थ्य खराब, ब्लड प्रेशर की शिकायत बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन का व्यय होगा।
वृष राशि:-ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो, राशि स्वामी-शुक्र
सप्ताह सामान्य रहेगी, किन्तु कार्य समस्या प्रदान करने वाला होगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ होगा। पराक्रम बढेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। नाम प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। राजकाज में विलम्ब से कार्य होंगे। आलस्य रहेगा। धर्म में आस्था बढेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
मिथुन राशि:-क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा, राशि स्वामी-बुध
सप्ताह उत्तम होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। शुभ कार्य में व्यय होगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न होगी तथा उनका समाधान होगा। उदर-विकार हो सकता है। भूमि-वाहन से सुख मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता आयेगी। व्यापार में प्रगति होगी।
कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, राशि स्वामी-चन्द्रमा
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। कारोबार सामान्य ही रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु का विनाश होगा। निर्माण कार्य में लाभ होगा। धन का आंशिक लाभ मिलेगा। शिक्षा में प्रगति होगी। थोडा तनाव अवश्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति राहू का उपाय करें। मनोबल में वृद्धि होगी।
सिंह राशि:-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, राशि स्वामी-सूर्य
व्यय अधिक होगा। शत्रु परास्त होंगे। पराक्रम बढेगा। खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कठोर निर्णय लेने होंगे। दाम्पत्य में समस्याएं आयेंगी, दूर भी होंगी। राजनीति में लाभ मिलेगा। भाग्य से पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। संतान सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा।
कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो, राशि स्वामी-बुध
समय अनुकूल है। धन का लाभ मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। भूमि का लाभ होगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। यात्रा सुखदायक रहेगी। पराक्रम बढेगा। अधिकारियों पर व्यय करना पडेगा। भागदौड अधिक रहेगी। परिश्रम अधिक करना पडेगा। व्यस्तता के चलते थकावट महसूस करोगे।
तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, राशि स्वामी-शुक्र
सप्ताह उत्तम रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। साझेदारी में व्यय और लाभ दोनों ही होंगे। राजकाज में व्यस्तता और संघर्ष होगा। सफलता विलम्ब से मिलेगी। यात्रा में परेशानी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान सुख मिलेगा। शिक्षा में प्रगति होगी। भाग्य से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू, राशि स्वामी-मंगल
सप्ताह मध्यम है। धन की दृष्टि से लाभ मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा का सुख मिलेगा। कारोबार में थोडी परेशानी आयेगी। मित्र का साथ रहेगा। पत्नी से सहयोग मिलेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में लाभ होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। राजकाज में भागदौड अधिक रहेगी। धर्म लाभ होगा।
धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे, राशि स्वामी-गुरु
समय थोडा कठिनाई का अवश्य है, पर धन का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। यद्यपि अधिक परिश्रम करना पडेगा। अधिकारी के सहयोग से प्रसन्न होंगे। किसी बडे नेता या अभिनेता का सानिध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भाग्य से लाभ मिलेगा।
मकर राशि:- भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी, राशि स्वामी-शनि
धन लाभ के योग है। व्यापार में अकस्मात वृद्धि होगी। प्रसन्नता की खबर मिलेगी अथवा प्रियजन से मिलाप होगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी तथा भाग्य से अकस्मात सफलता मिलेगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। दैनिक कार्यों में व्यस्तता एवं अनियमितता रहेगी।
कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, राशि स्वामी-शनि
समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक संघर्ष करना पडेगा। धर्म का कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। धन का लाभ शीघ्र ही होने वाला है। कोई बडा कार्य बनेगा।
मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची, राशि स्वामी-गुरु
धन का लाभ होगा। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। मस्तिक में उथल-पुथल रहेगी। कारोबार में थोडी बहुत परेशानियों से संघर्ष करना पडेगा। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। कुल मिलाकर धन का लाभ होगा। बचत ठीक रहेगी। शत्रु परास्त होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453